छात्र की हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में निजी यूनिवर्सिटी के छात्र की हत्या के मामले में फरार तीन आरोपियों से पुलिस की डाढ़ा गोल चक्कर के पास मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से तीनो आरोपी घायल हो गए जिन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन अवैध तमंचे, तीन खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

दरअसल, अमरोहा के व्यापारी प्रदीप मित्तल का बेटा यश मित्तल ग्रेटर नोएडा की बेनेट यूनिवर्सिटी में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र था जो 26 फरवरी से अचानक गायब हो गया। जिसके बाद परिजनों ने दादरी थाने में उसकी गुमशुद्ध की की शिकायती दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और यश मित्तल की तलाश के लिए कई टीमों का गठन कर जा शुरू की।

 

डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि यश मित्तल की बरामदगी के लिए कई टीमों का गठन किया गया और छात्र की यूनिवर्सिटी के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। सीसीटीवी कैमरे में पाया गया कि यश मित्तल मोबाइल पर बात करते हुए यूनिवर्सिटी से निकल कर अपनी मर्जी से एक कर में बैठकर कहीं चला गया है। पुलिस के द्वारा जब यश मित्तल की सीडीआर निकाल कर उसकी जांच की गई तो उसमें कुछ संदिग्ध नंबर पाए गए। जिनमें से एक नंबर जनपद अमरोहा के थाना गजरौला निवासी रचित नागर का पाया गया। यश मित्तल की बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर गजरौला में ऑपरेशन चला कर सर्विलांस की मदद से आरोपी रचित नागर से कड़ाई से पूछताछ की गई। जिसके बाद उसने बताया कि 26 फरवरी को यश मित्तल को फोन करके पार्टी के लिए यूनिवर्सिटी से बाहर बुलाया गया था। उसके बाद यश मित्तल के साथ रचित नागर, सुमित, सुशांत और शिवम ने अमरोहा के जंगलों में गए वहां पर बैठकर सब ने पार्टी की। उसी पार्टी के दौरान आपस मे विवाद हो गया इसके बाद अन्य दोस्तों ने गुस्से में आकर यश मित्तल की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को खेत में ही गड्ढा खोदकर जमीन में दबा दिया।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा की यूनिवर्सिटी में BDS छात्रा ने की खुदकुशी, बवाल के बाद प्रशासन ने दो टीचर्स को किया सस्पेंड

डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने बताए गए स्थान से यश मित्तल के शव को जमीन से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार की देर शाम दादरी पुलिस की डाढ़ा गोल चक्कर के रास्ते पर तीन आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के के दौरान तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है जिनको घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों की पहचान अमरोहा निवासी सुमित सुशांत और शिवम के रूप में हुई है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया की हत्या के बाद पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए करोड़ो रुपये की फिरौती की मांग की थी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment