दिल्ली के निहाल विहार में एक घर से मिले तीन शव, मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में एक घर से तीन शव बरामद हुए हैं। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। एक शख्स पंखे से लटका मिला, जबकि एक महिला और एक बच्ची का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। दोनों के शव खून से लथपथ थे। पीड़ित परिवार घर के फर्स्ट फ्लोर पर रहता था।

पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि शख्स अजय ने पहले अपनी पत्नी और बेटी की किसी धारदार हथियार से हत्या कर दी। फिर बाद में उसने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतकों की पहचान अजय (42 वर्ष), पत्नी टीना (38 वर्ष) और उनकी बेटी वर्षा (4 वर्ष) के तौर पर की गई है। शख्स ने पत्नी और बेटी की धारदार हथियार से हत्या की। इस कारण चारों ओर खून बिखरा हुआ था।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अजय हलवाई का काम करता था। उसका एक बेटा कुशल (22 वर्ष) है और वह पेशे से इलेक्ट्रिशियन है। घटना के वक्त वह घर पर मौजूद नहीं था। जब वह घर आया तब उसने तीनों का शव देखा। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पढ़ें  गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए चाहिए थे पैसे… युवक ने पापा की फैक्ट्री में की चोरी, फिर किया चौकीदार का मर्डर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment