यूपी के सीतापुर में बड़ा हादसा, डिस्टलरी टैंक फटने से तीन की मौत- रेलिंग की वेल्डिंग करने के दौरान हुआ हादसा

Sanchar Now
1 Min Read

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में बड़ा हादसा हुआ है. चीनी मिल में डिस्टलरी का ग्रेन टैंक फटने से 3 लोगों की मौत की खबर है. कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं. पुलिस ने बताया कि 3 शव पड़े मिले हैं. मामले की जांच की जा रही है.

ये हादसा रामकोट थाना क्षेत्र की जवाहर चीनी मिल में हुआ है. डिस्टलरी का ग्रेन टैंक फटने से तीन लोगों की मौत हो गई. यहां गेंहू और धान को सड़ाकर अल्कोहल बनाया जाता है. हादसे के बाद चीनी मिल ने सभी गेटों को मिल प्रबंधन ने लॉक कर दिया है.

साल 2022 में मेरठ में चीनी मिल में लगी थी आग​​​​​​​

साल 2022 के नवंबर महीने में मेरठ में भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था. तब परतापुर थाना क्षेत्र में मोतीपुर शुगर मिल में आग लग गई थी. यह आग टरबाइन में लगी. इससे टरबाइन सहित अन्य कई उपकरण जलकर खाक हो गए थे. फायर ब्रिगेड ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था. इस हादसे में एक इंजीनियर की मौत हो गई थी.

पढ़ें  दुबई से देवभूमि के लिए डील डन, सीएम धामी ने 15475 करोड़ के करार पर किए हस्ताक्षर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment