1500 रुपये के लिए एक परिवार के तीन लोगों ने किया सुसाइड, बेटे ने लगाई फांसी तो मां-बेटी ने खाया जहर

Sanchar Now
2 Min Read

गोरखपुर: गोरखपुर से एक परेशान कर देने वाली घटना सामने आई है. जिले के हरपुर बुदहट इलाके में रहने वाला एक परिवार उजड़ गया. तथाकथित मामला तब शुरू हुआ जब 18 वर्षीय एक युवक ने मां की फटकार से उदास होकर फांसी लगा ली. युवक की मौत से सदमे में आई उसकी मां और बहन ने जहर खा लिया. अब भाई-बहन दोनों इस दुनिया में नहीं हैं और मां की हालत गंभीर है.

फोन की मरम्मत के लिए मांगे थे पैसे

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हरपुर बुदहट क्षेत्र में मोहित कन्नौजिया नामक युवक ने अपनी मां कौशल्या देवी से मोबाइल फोन की मरम्मत के लिये कथित तौर पर 1500 रुपये मांगे थे, मगर मां द्वारा इनकार करने से क्षुब्ध मोहित ने बुधवार रात अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.

उन्होंने बताया कि बाजार से लौटी कौशल्या देवी और उसकी 14 वर्षीय बेटी सुप्रिया ने मोहित का शव फांसी से लटकता पाया तो वे यह गम बर्दाश्त नहीं कर सकीं और दोनों ने जहर खा लिया.

अधिकारियों के मुताबिक, दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सुप्रिया को मृत घोषित कर दिया गया जबकि कौशल्या देवी फिलहाल गहन चिकित्सा इकाई में जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं.

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी क्षेत्र) जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी समेत सभी पहलुओं से घटना की जांच कर रही है.

पढ़ें  Delhi Voter List: दिल्ली में बढ़े 67 हजार से ज्यादा युवा मतदाता, जानिए वोटर लिस्ट से हटाए गए कितने नाम
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment