हिस्ट्रीशीटर समेत तीन लुटेरे मुठभेड़ में गिरफ्तार, लूट और चोरी के एक दर्जन मुकदमे हैं दर्ज

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तर प्रदेश के नोएडा में नोएडा कमिश्नरेट पुलिस धड़ाधड़ एनकाउंटर कर रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एनकाउंट की तीन घटनाएं हो चुकी हैं और छह बदमाश गोली लगने से घायल हो चुके हैं। बुधवार को दिन निकलते ही पुलिस ने तीन और बदमाशों को गोली मारकर अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस की गोली लगने से घायल हुए तीनों बदमाश मोबाइल लुटेरे हैं।

बुधवार की सुबह नोएडा के थाना 58 पुलिस खोड़ा तिराहा पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार युवक नहीं रुके और भाग निकले। जिसके बाद पुलिस ने पीछा करके डी पार्क के निकट घेर लिया।

इस दौरान बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से थाना सेक्टर 58 का हिस्ट्रीशीटर आकाश उर्फ शिवा गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है। हिस्ट्रीशीटर आकाश उर्फ शिवा के अन्य दो साथियों नितेश पुत्र जयशंकर तिवारी तथा रोशन झा पुत्र सर्वेश झा को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक चोरी की स्पेंडर बाइक, एक तमंचा, कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

हिस्ट्रीशीटर आकाश उर्फ शिवा का आपराधिक इतिहास

1. मु.अ.स. 124/2015 धारा 379/411/482/34 भादवि कापसहेड़ा साउथ वेस्ट दिल्ली

2. मु.अ.स. 236/2016 धारा 147/148/308 भादवि थाना सेक्टर 58 नोएडा

3. मु.अ.स. 678/2017 धारा 482/414 भादवि थाना सेक्टर 58 नोएडा

पढ़ें  निठारी केस: सुरेंद्र कोली को बेल देना सही; SC ने बरकरार रखा इलाहाबाद HC का फैसला

4. मु.अ.स. 419/2019 धारा 60/63 आबकारी अधि0 थाना सेक्टर 58 नोएडा

5- मु.अ.स. 418/2019 धारा 411/414 भादवि थाना सेक्टर 58 नोएडा

6. मु.अ.स. 128/2021 धारा 414/482 भादवि थाना सेक्टर 58 नोएडा

7. मु.अ.स. 585/2022 धारा 392 भादवि थाना सेक्टर 58 नोएडा

8. मु.अ.स. 487/2022 धारा 380 भादवि थाना सेक्टर 58 नोएडा

9. मु.अ.स. 611/2022 धारा 379/411 भादवि थाना सेक्टर 58 नोएडा

10. मु.अ.स. 601/2022 धारा 392/411 भादवि थाना सेक्टर 58 नोएडा

11. मु.अ.स. 109/2022 धारा 379 भादवि थाना सेक्टर 58 नोएडा

12. मु.अ.स. 24/2024 धारा 392 भादवि थाना सेक्टर 58 नोएडा

नितेश का आपराधिक इतिहास

1. मु.अ.स. 109/2022 धारा 379 भादवि थाना सेक्टर 58 नोएडा
2. मु.अ.स. 24/2024 धारा 392 भादवि थाना सेक्टर 58 नोएडा

अभियुक्त रोशन झा का आपराधिक इतिहास

1. मु.अ.स. 109/2022 धारा 379 भादवि थाना सेक्टर 58 नोएडा

आपको बता दें कि इससे पहले ग्रेटर नोएडा की थाना बिसरख पुलिस भी एनकाउंटर की दो घटनाओं के बाद 4 बदमाशों को गोली मारकर घायल कर चुकी है। यह चारों बदमाश भी अस्पताल में भर्ती हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment