UP News: महराजगंज में ईंट भट्ठा की दीवार गिरने से तीन श्रमिकों की मौत, दो घायल

Sanchar Now
2 Min Read

यूपी के महराजगंज स्थित बृजमनगंज क्षेत्र के नौसागर गांव के करमहां टोले के समीप ईंट भट्ठे की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। जिससे उसके नीचे दब कर तीन मजदूरों की मौत हो गई और दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सिद्धार्थनगर अस्पताल पर चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, झारखंड के निवासी संतोष (30), पार्वती (36), सुशीला (31), रमेश (30) व शांति (35) के साथ तमाम मजदूर करमहां स्थित भटठे पर परिवार के साथ मजदूरी करते थे। बुधवार की शाम करीब पांच बजें भठ्ठे के अंदर जाकर ईंट निकालने का काम कर रहे थे। उसी दौरान ईंट से गई दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। जिसके नीचे तमाम मजदूर दब गए। जिसमें कई लोगों को बाहर निकाला गया। जिसमें संतोष व पार्वती व सुशीला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं रमेश व शांति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के नौसगर में संचालित ईट भठ्ठे पर झारखंड के मजदूर काम कर रहे थे। ईट निकलते समय दीवार गिर गई जिससे तीन मजदूर की मौत हो गई। वहीं दो मजदूर घायल हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत्यु का मुख्य कारण पता लगाने की कोशिश की जा रही है। नियमानुसार मृतक परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। -नवीन कुमार, उप जिलाधिकारी, फरेंदा 

पढ़ें  होटल के अंदर जुआ खेलते बुकी संजय कालिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, 14 लाख रुपए समेत 22 मोबाइल बरामद
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment