तंत्र-मंत्र के नाम पर अमेरिकी NRI से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरफ्तार

Sanchar Now
5 Min Read

तंत्र मंत्र से इलाज कराने के नाम पर अमेरिकी NRI पर करोड़ों की ठगी करने वाले महिला सहित चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। बीटा 2 पुलिस ने एक अमेरिकन NRI से तंत्र मंत्र का इलाज कराने के नाम पर ठगी करने वाले ठगों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इस दौरान एक महिला और 3 पुरुषों को गिरफ्तार किया है इन लोगों ने अमेरिकी NRI को करीब 10 महीने तक एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ ठगी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित को जब ठगी का आभास हुआ तो उसने कैलिफोर्निया में अपनी पत्नी को इसकी सूचना दी पत्नी की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने मामला दर्ज किया और खुलासा करते हुए सभी ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के बीटा -2 थाना पुलिस ने तंत्र मंत्र के नाम पर ठगी का खुलासा करते हुए शनिवार को एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने एक अमेरिकी NRI को तंत्र-मंत्र के नाम पर उसके साथ ठगी की और करोड़ों रुपए उससे ऐंठ लिए। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ग्रेटर नोएडा डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि किरण शर्मा के पति संजय शर्मा मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं फिलहाल यह ग्रेटर नोएडा एनआरआई सिटी में रह रहे हैं किरण शर्मा के पति संजय शर्मा की मुलाकात हिमांशु में उसकी पत्नी मोनी उर्फ मोना से गार्डन गलेरिया स्थित क्लब में हुई थी जहां पर संजय शर्मा ने अपनी हार्ट की बीमारी के बारे में हिमांशु को बताया जिसके बाद हिमांशु व उसकी पत्नी ने भरोसा दिलाया कि हमारे गुरुजी मोहम्मद फैजान जो मुरादाबाद के रहने वाले हैं वह आपकी बीमारी को तंत्र मंत्र और दैवीय शक्तियों के द्वारा बिल्कुल ठीक कर देंगे। इस बात का विश्वास दिलाते हुए हिमांशु ने संजय को गुरु जी से मिलने का भरोसा दिलाया और कहा कि आप बिल्कुल ठीक हो जाएंगे।

पढ़ें  थार सवार दबंगों ने टोल कर्मी के साथ की जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अमेरिकी NRI को 10 महीने तक कमरे में रखा बंधक बनाकर

संजय की बात पर विश्वास करके हिमांशु ने अप्रैल 2022 में उनके साथ जाकर मोहम्मद फैजान व उसकी पत्नी जोहा व विशाल जोशी तथा जोशी के साथ संजय शर्मा के घर आ गए और तंत्र मंत्र का प्रपंच करके संजय शर्मा को अपनी बातों में फसाकर एक कमरे में कैद कर लिया। फैजान की निगरानी में संजय को रखा गया। अप्रैल 2022 से लेकर फरवरी 2023 तक करीब पौने तीन करोड़ रुपए आरोपियों ने अपने खाते में संजय शर्मा से ट्रांजैक्शन करा लिए जिसमें से करीब 35 हजार डॉलर मूल्य का रुपया नगद दिया गया।

पीड़ित ने कैलिफोर्निया में अपनी पत्नी को दी ठगी की दी जानकारी

कुछ दिनों पहले ही संजय शर्मा को जानकारी हुई कि उनके साथ फर्जी तंत्र मंत्र करने वाले गिरोह के द्वारा ठगी की जा रही है तब जाकर संजय शर्मा ने यह जानकारी कैलिफोर्निया अमेरिका में रहने वाली अपनी पत्नी किरण शर्मा को दी। उसके बाद उसकी पत्नी ने अमेरिका से नोएडा पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी इस मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश में जुट गई।

कैलिफोर्निया से पत्नी ने नोएडा पुलिस को शिकायत कर दी जानकारी

ग्रेटर नोएडा के बीटा -2 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुरादाबाद निवासी तांत्रिक मोहम्मद फैजान, गजरौला निवासी विशाल, गाजियाबाद निवासी हिमांशु व हिमांशु की पत्नी मोनी उर्फ मोना को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक लैपटॉप, दो चेक बुक हस्ताक्षर रहित ढाई लाख रुपए के पीड़ित के खाते के, 7 मनोरंजन बैंक के 14 सो रुपए के 1139 नोट व 400 रुपए के 227 नोट और चार मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद की है।

पढ़ें  कोहरे और ठंड के चलते 14 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद

अन्य आरोपियों को भी जल्द किया जाएगा गिरफ्तार

डीसीपी ने बताया कि फोन के द्वारा कैलिफोर्निया से नोएडा पुलिस से जब शिकायत की गई तो पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और बेटा पुलिस ने आज पूरे मामले का खुलासा करते हुए एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेज दिया है पुलिस का कहना है कि इस पूरे घटना में एक महिला का नाम और प्रकाश में आया है जो भी फरार चल रही है जल्द ही पुलिस उसको भी गिरफ्तार कर लेगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment