रिलीज के दो दिनों में ‘टाइगर 3’ ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, मंडे को 100 करोड़ के पार हुई फिल्म, तोड़ डाले ‘पठान’-‘जवान’ के रिकॉर्ड, जानें-कलेक्शन

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली : इतने बज के बाद आखिरकार सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है. दिवाली के मौके पर खान खान ने फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया. फिल्म का शो सुबह 6 बजे से ही शुरू हो गया था और हाउसफुल रहा. इस फिल्म का क्रेज इतना ज्यादा था कि सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की एंट्री पर थिएटर हूटिंग से गूंजने लगा और इतना ही नहीं फैन्स ने तो सिनेमाघर के अंदर पटाखे तक जलाए. ऐसे में हम आपके लिए टाइगर 3 के दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लेकर आए हैं.

टाइगर 3 के दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 ने 12 नवंबर को दिवाली पर भारत में बंपर ओपनिंग की. कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी अभिनीत इस फिल्म ने ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में पहले दिन 44.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन दर्ज किया. अब तक टाइगर 3 ने सभी भाषाओं (लाइव कलेक्शन) के लिए अपने दूसरे दिन भारत में लगभग 6.51 करोड़ की कमाई कर ली है. और इस आंकड़े को देखकर माना जा रहा है कि दूसरे दिन सलमान-कैटरीना और इमरान की फिल्म 30 से 35 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है.

300 करोड़ के बजट में बनी है टाइगर 3 

सोमवार का असर फिल्म के कलेक्शन पर जरूर देखने को मिलेगा. हालांकि इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई करने में कामयाब रहेगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टाइगर 3 सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है की तीसरी किस्त है. इस फिल्म के डायरेक्टर मनीष शर्मा हैं. यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है, जिसका बजट 300 करोड़ से अधिक बताया जा रहा है. फिल्म में इमरान हाशमी नेगेटिव रोल में नजर आए हैं.

पढ़ें  'रंग दे बसंती' की स्टार कास्ट ने क्यों लौटा दी थी अपनी फीस? सोहा अली खान ने बताई चौंकाने वाली वजह
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment