साली बन जाए घरवाली…वश में करने के लिए जीजा आधी रात को करने लगा ‘ब्लैक मैजिक’, तभी…

Sanchar Now
3 Min Read

साली को वश में करने के लिए जीजा आधी रात को तंत्र-मंत्र क्रिया करता है। महिला ने पति को तंत्र-मंत्र और टोना-टोटका करते देखा तो इसका विरोध किया। महिला के विरोध करने से नाराज होकर शख्स ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी की। पति की गंदी हरकत से परेशान होकर पत्नी ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसकी बहन को रिझाने के लिए पति तंत्र-मंत्र का सहारा लेता है। पत्नी के मना करने पर उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस आयुक्त कार्यालय ने महिला की शिकायत को परिवार परामर्श केंद्र ट्रांसफर कर दिया है।

पूरा मामला: 2013 में हुई थी दोनों की शादी

जानकारी के मुताबिक, सदर थाने की रहने वाली महिला की शादी जगदीशपुरा के रहने वाले युवक से 2013 में हुई थी। महिला की छोटी बहन की शादी उसके पति के भाई के साथ हुई है। शादी के चार साल तक सब कुछ ठीक चलता रहा। 2017 के बाद अचानक पति पर तांत्रिक विद्या का भूत सवार हो गया, जिसके चलते पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होने लगा। पत्नी का आरोप है कि उसकी बहन को वश में करने के लिए उसका पति तंत्र-मंत्र करता है। पत्नी के मना करने पर उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। पति की गंदी हरकत से परेशान होकर महिला ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है।

रात 12 बजे के बाद शुरू करता है तंत्र-मंत्र का काम 

महिला ने अपनी शिकायत में यह भी बताया है कि 2020 में मारपीट के बाद उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया था।  इसके बाद महिला मायके चली गई। मायके जाने के बाद वह बीच-बीच में महिला ससुराल आती जाती थी। पति की आदतों में सुधार न देखकर वह ससुराल में नहीं रुकी। महिला ने परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर को बताया कि पति रात 12 बजे के बाद तंत्र-मंत्र करने का काम शुरू करता है। मना करती पर वह मेरे साथ मारपीट करता है।

पढ़ें  होम स्टे में युवती से सामूहिक दुष्कर्म: पुलिस ने महिला समेत पांच को जेल भेजा, शराब पिलाकर बारी-बारी लूटी आबरू

महिला का आरोप: उसकी छोटी बहन पर पति की गंदी नजर 

महिला ने परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर को यह भी बताया कि वो दो बहनें हैं। छोटी बहन की शादी उसके पति के छोटे भाई से हुई थी। पति की गंदी नजर उसकी छोटी बहन पर है। पति ने मारपीट करने के बाद मुझे घर से निकाल दिया और मेरी छोटी बहन से अवैध संबंध बना लिए हैं। वहीं उसके पति ने मारपीट करने की बात से इनकार किया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment