बदला लेने के लिए व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Sanchar Now
3 Min Read

पश्चिम दिल्ली के जनकपुरी इलाके में पिटाई का बदला लेने के लिए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त सौरव उपाध्याय उर्फ ऋषि (25) के रूप में हुई है। दरअसल सौरव ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी प्रवेश कुमार व अन्यों की पिटाई कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए सौरव को मौत के घाट उतारा गया।

पुलिस ने मामले में हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान प्रवेश कुमार उर्फ बिट्टू उर्फ लंबू (25) और अरमान खान उर्फ खान (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने बाकी हमलावरों की भी पहचान कर ली है। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, सौरव अपने परिवार के साथ सागरपुर, जनकपुरी इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता विजय उपाध्याय, मां, बड़ा भाई गौरव उपाध्याय और एक बहन है। सौरव अपना कारोबार करता था। सोमवार देर रात पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। जख्मी हालत में उसे अस्पताल लाया गया था।

सूचना मिलते ही जनकपुरी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। वहां पर पुलिस को सौरव का बड़ा भाई गौरव मिला। उसने पुलिस को बताया कि गली नंबर-3, मोहन ब्लॉक, पश्चिम सागरपुर के एक मकान में सौरव की पिटाई गई है। उस पर डंडों के अलावा लात-घूंसों से हमला किया गया था। गौरव से पूछताछ करने के बाद टीम घटना स्थल पर पहुंची।

मौके पर क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को बुला लिया गया। छानबीन के दौरान पता चला कि मकान पंकज नामक युवक का है। बातचीत के बहाने आरोपी प्रवेश व उसके दोस्तों ने सौरव को बुलाया था। वहां कहासुनी के बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

पढ़ें  मुंह पर पोती कालिख, पेड़ से बाधां और कतर दिए बाल, आखिर पंचायत ने क्यों दी महिला को ऐसी सजा

छानबीन के बाद प्रवेश व उसके साथी अरमान को दबोच लिया गया। प्रवेश ने बताया कि आरोपी व सौरव सब मिलने-जुलने वाले हैं। कुछ समय पहले हुए झगड़े में सौरव ने उसकी और दोस्तों की पिटाई कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए ही इन लोगों ने सौरव की पिटाई की। बाद में वह फरार हो गए। अब पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment