आज स्कूलों में बच्चे लाइव देखेंगे चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया

Sanchar Now
2 Min Read

लखनऊ। स्कूलों व मदरसों में बुधवार को चंद्रयान-तीन (Chandrayaan 3) के चंद्रमा पर उतरने का सजीव प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाया जाएगा। शाम सवा पांच बजे से लेकर सवा छह बजे तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

में शिक्षण संस्थानों को शाम को खोलने और समय रहते टीवी व प्रोजेक्टर इत्यादि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इस ऐतिहासिक क्षण के विद्यार्थी गवाह बन सकें इसके लिए यह व्यवस्था दी जा रही है। चंद्रयान तीन को चंद्रमा पर उतरते हुए देखने का अनुभव बेहद रोमांंच भरा होगा। ऐसे में हर कोई इस खास क्षण का गवाह बनना चाहेगा।

अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि मदरसों को इसके लिए शाम को खोला जाए और वहां विद्यार्थियों को चंद्रयान 3 की लैंड‍िंंग(Chandrayaan 3 Landing)का लाइव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की जाए। उधर प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के स्कूलों में भी यह व्यवस्था की जाएगी।

उप्र माध्यमिक शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष डा. दिनेश चंद्र शर्मा ने इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में इसके लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। फिर पहले मुहर्रम की छुट्टी रद की गई। फिर 13 अगस्त को रविवार को मेरी माटी मेरा देश अभियान के लिए स्कूल खोले गए। इसकी एवज में अवकाश दिया जाए।

लखनऊ में पिंक बूथ पर होगी चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग

बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंड करेगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग के लिए एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पश्चिमी जोन के सभी पिंक बूथ पर व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि लोग पिंक बूथ के आस-पास झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को चंद्रयान-3 की लैडिंग दिखाने के लिए पिंक बूथ पर ले जाएं और विज्ञान की इस अनूठी उपलब्धि के बारे में उन्हें जानकारी दें।

पढ़ें  जेल में बंद अब्दुल्लाह आजम खान के खिलाफ एक और एफआईआर, इस मामले में हुई कार्रवाई
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment