आज सीएम देंगे सौगात, रिंग रोड से और बढ़ जाएगा रामगढ़ताल का अट्रैक्शन

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी रविवार को गोरखपुर में अपने दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। जहां पर वो जनता को  विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। सीएम आज रामगढ़ताल रिंग रोड सहित 43 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था का भी इंतजाम किया गया है। आज सुबह करीब 10:30 बजे सीएम गोरखपुर पहुंचेंगे।

बता दें कि आज सीएम योगी गोरखपुर आएंगे और शहरवासियों को एक बड़ी सौगात देंगे। सीएम रामगढ़ताल के किनारे पैडलेगंज से RKBK होते हुए सहारा स्टेट तक टू लेन ताल रिंग रोड का शिलान्यास करेंगे। जीडीए की ओर से बन रहे इस रिंग रोड पर 44 करोड़ 13 लाख रुपये बजट निर्धारित है। इसके अलावा जीडीए की ओर से 11 करोड़ 24 लाख 78 हजार रुपये की लागत से 63 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों का भी कायाकल्प कराएगा। रामनगर चौराहे से सोनौली रोड को जोड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण, साइड इंटरलाकिंग व अन्य कार्य, लागत 4 करोड़ 3 लाख 16 हजार रुपये और रामनगर चौराहे से सोनौली रोड को जोड़ने वाली सड़क से विद्युत लाइन व ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग व पथ प्रकाश, लागत 2 करोड़ 52 लाख 52 हजार रुपये की परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे।

इसके साथ ही गोरखनाथ मंदिर के आगे भाटी विहार कॉलोनी में मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण कार्य का शुभारंभ होगा। विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि से बनने वाले इस वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए कुल 6 करोड़ 17 लाख 80 हजार रुपये का बजट तय किया गया है। दो एकड़ में बनने वाले कांप्लेक्स में खेलों की आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। शिलान्यास की इन परियोजनाओं में 68.11 करोड़ रुपये की लागत वाली गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की पांच तथा 9.69 करोड़ रुपये की लागत वाली जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की 38 परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद सीएम योगी सोमवार सुबह लखनऊ रावाना हो जाएंगे।

पढ़ें  रात को सोने से पहले पत्नी ने लगाई थी लिपस्टिक, सुबह होते ही पति ने जमकर काटा बवाल, जानें पूरा मामला
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment