भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Sanchar Now
2 Min Read

भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार  (16 अगस्त) को राष्ट्रपती द्रौपदी मुर्मू , उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सदैव अटल’ स्मारक पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, पीयूष गोयल और गिरिराज सिंह ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

यबपके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा जननेता, सुशासन के आदर्श प्रतिमान, हम सभी के प्रेरणास्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन! राजनीति को लोकतांत्रिक मूल्यों से सुवासित करने वाले श्रद्धेय अटल जी भारतीय राजनीति के राजर्षि और अजातशत्रु थे. ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से प्रदीप्त उनका संपूर्ण जीवन सभी जन-प्रतिनिधियों के लिए एक मार्गदर्शिका है. श्रद्धेय अटल जी की स्मृतियां हम सभी के हृदय में सदैव जीवंत रहेंगी.

दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ‘सदैव अटल’ स्मारक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सदैव अटल’ स्मारक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह चौधरी ने कहा, “उनकी पुण्यतिथि है और उनको आज पूरा देश श्रद्धांजलि दे रहा है, उन्होंने सभी लोगों और वर्गों के लिए काम किया। उनको आज पूरा देश याद कर रहा है..”

पढ़ें  ब्रिटिश पीएम सुनक भारत में जी-20 समिट में भाग लेने के लिए उत्सुक, उच्चायुक्त ने भारतीय संस्कृति को सराहा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment