खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के प्रचार प्रसार के लिए गौतम बुद्ध नगर में निकाली गई मशाल रैली

Sanchar Now
3 Min Read

 

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के प्रचार प्रसार के लिए मशाल रैली निकाली गई। जिसका जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सरोवर पोर्टिको गौर सिटी स्टेडियम में भव्य स्वागत किया। इस आयोजन में खिलाड़ियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों का पालन किया जाएगा। गौतम बुध नगर में इसका आयोजन 25 मई से लेकर 3 जून तक किया जाएगा।

दरअसल, गौतम बुध नगर में आगामी 25 मई से 3 जून तक खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में लगभग 1200 खिलाड़ी भाग लेंगे इन खेलों का आयोजन गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय व शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में किया जाएगा। जिस को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है। इस आयोजन में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के साथ स्थानीय खिलाड़ियों को भी प्रशासन ने आमंत्रित किया गया है।

15 मई को गाजियाबाद से मसाल रैली गौतम बुद्ध नगर के सरोवर पोर्टिका गौर सिटी स्टेडियम पहुंची। जहां पर उसका स्वागत मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया गया। वहीं मंगलवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सरोवर पोर्टिका गौर सिटी स्टेडियम में पहुंचकर मशाल रैली में आए अतिथियों खिलाड़ियों का मंच पर भव्य स्वागत किया और उनको सम्मानित भी किया। जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों एवं जनसामान्य का आह्वान करते हुए कहां की खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के महा आयोजन में ज्यादा से ज्यादा शामिल हो। इस आयोजन में खिलाड़ियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों का पालन किया जाएगा यह आयोजन बच्चों में खेल भावना को जागृत करेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के आयोजन के द्वारा बच्चों में खेल भावना पैदा होगी और वह मेजबान व आयोजकों के रुप में जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे। जिलाधिकारी द्वारा मसाल रैली को गौतम बुद्ध नगर से अपने गंतव्य बुलंदशहर के लिए रवाना किया गया।

पढ़ें  प्लेटिनम सोसायटी में सुरु हुआ थैला बैंक

गौतम बुध नगर में पहुंची मसाल रैली गौर सिटी स्टेडियम से शुरू होकर लोटस वैली स्कूल, सर्वोत्तम स्कूल, डीपीएस वर्ल्ड स्कूल,भारत राम ग्लोबल स्कूल होते हुए शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में समापन किया गया। उसके बाद मसाल रैली को बुलंदशहर के लिए रवाना किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान डीसीपी सेंट्रल नोएडा राम बदन सिंह, नगर मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर कोमल पवार, जिला युवा कल्याण अधिकारी मनीष कुमार और उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment