यूपी में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, अयोध्या समेत 5 जिलों के बदले डीएम, 11 IAS अफसरों का ट्रांसफर

Sanchar Now
3 Min Read

यूपी सरकार ने शनिवार की देर रात प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। 10 आईपीएस के बाद अब 11 आईएएस अफसरों के भी तबादले कर दिए हैं। इनमें पांच जिलों के डीएम को भी बदला गया है। अयोध्या, सोनभद्र, देवरिया, औरैया व बदायूं में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है।

इंद्रमणि त्रिपाठी उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण से जिलाधिकारी औरैया और प्रथमेश कुमार विशेष सचिव मुख्यमंत्री व अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी इन्वेस्ट यूपी से उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण बनाए गए हैं। निधि श्रीवास्तव प्रतीक्षारत से जिलाधिकारी बदायूं ,मनोज कुमार जिलाधिकारी बदायूं से सचिव उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज, दिव्या मित्तल मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण लखनऊ से जिलाधिकारी देवरिया बनायी गई है।

अखंड प्रताप सिंह जिलाधिकारी देवरिया से मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण विकास प्राधिकरण लखनऊ बनाए गए हैं। अखंड प्रताप सिंह पिछले दिनों काफी चर्चाओं में रहे हैं। चन्द्र विजय सिंह जिलाधिकारी सोनभद्र से जिलाधिकारी अयोध्या, नीतीश कुमार जिलाधिकारी अयोध्या से प्रबंध निदेशक दक्षिण विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आगरा बनाए गए हैं। बद्रीनाथ सिंह विशेष सचिव राज्यपाल से जिलाधिकारी सोनभद्र, नेहा प्रकाश जिलाधिकारी औरैया से निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उत्तर प्रदेश और देवीशरण उपाध्याय सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज को प्रतीक्षारत कर दिया गया है।

छह जिलों के एसपी समेत 10 आईपीएस के भी तबादले

शासन ने शनिवार को छह जिलों के एसपी समेत 10 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। इसमें एटा, बिजनौर, हरदोई, गाजीपुर, शामली व जालौन के एसपी शामिल हैं। लखनऊ के पुलिस उपायुक्त डॉ. दुर्गेश कुमार को जालौन का एसपी बनाया गया है। एसपी एटा राजेश कुमार सिंह को पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर, पुलिस उपायुक्त वाराणसी श्याम नारायण सिंह को एसपी एटा, एसपी प्रशिक्षण एवं सुरक्षा लखनऊ गौरव बंशवाल को पुलिस उपायुक्त वाराणसी, एसपी शामली अभिषेक को एसपी बिजनौर, एसपी बिजनौर नीरज कुमार जादौन को एसपी हरदोई, एसपी जालौन ईराज राजा को एसपी गाजीपुर, पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर राम सेवक गौतम को एसपी शामली, एसपी हरदोई केशव चंद्र गोस्वामी को एसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ तथा एसपी गाजीपुर डॉ. ओमवीर सिंह को पुलिस उपायुक्त लखनऊ के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।

पढ़ें  'प्रदर्शनी मत लगाओ'... शहीद कैप्टन की मां को चेक देने पहुंचे यूपी के मंत्री का वी‍ड‍ियो वायरल, व‍िपक्षी नेताओं ने दिए ये रिएक्शन
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment