UP में चली तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 84 IPS का ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली तैनाती

Sanchar Now
1 Min Read

 लखनऊ। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शासन ने 84 आइपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें एक ही स्थान पर तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके अधिकारियों से लेकर हाल ही में पदोन्नत किए गए आइपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

आइजी से एडीजी बने रमित शर्मा को प्रयागराज में ही पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात रखा गया है। वहीं आइजी से एडीजी बने डा.संजीव गुप्ता को सचिव गृह के पद पर ही तैनात रखा गया है।

तबादला सूची में पहली जनवरी से पदोन्नत किए गए 73 आइपीएस अधिकारियों में से कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं। नव वर्ष में पुलिस विभाग को एक नए डीजी के अलावा दो नए एडीजी, पांच आइजी व 34 डीआइजी मिले थे। इनके अलावा 33 आइपीएस अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया था। इनकी भी नई तैनाती की गई है।

पढ़ें  शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, जिंदा जल गईं 6 साल और 6 महीने की दो मासूम बच्चियां
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment