ग्रेटर नोएडा में विश्व पर्यावरण दिवस पर शारदा विश्वविद्यालय में किया गया पौधारोपण

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मेसी और छात्र कल्याण विभाग के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस पर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान छात्रों और स्टाफ को अपने आसपास पौधे लगाने और पर्यावरण को संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। पर्यावरण में हो रहे बदलाव के चलते लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है ऐसे में पौधे लगाकर हरियाली को बढ़ावा देने से प्रकृति में हो रहे बदलाव को रोका जा सकता है।

 

शारदा स्कूल ऑफ़ फार्मेसी के डीन डॉक्टर अमरीश चंद्र ने कहां की पर्यावरण में अप्रत्याशित बदलाव से मानव के साथ ही पशु पक्षियों पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए विश्व विद्यालय की प्रमुख मुहिम पौधे लगाए जीवन बचाएं पर जोर दिया जाएगा। इस दिन घरों व सार्वजनिक स्थलों पर लोगों से पेड़ लगाने व उनकी सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण की अपील की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रकृति से छेड़छाड़ अंधाधुंध पेड़ों की कटाई तथा बढ़ते प्रदूषण के चलते भीषण गर्मी में जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

शारदा विश्वविद्यालय छात्र कल्याण विभाग के डीन डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि पौधे कार्बन डाइऑक्साइड शोषित कर हमें ऑक्सीजन देते हैं। लोगों को पौधे लगाने और उनकी देखभाल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पर्यावरण के बढ़ते खतरे के बारे में और इससे होने वाले नुकसान को कैसे रोका जाए इन चीजों के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से यह दिन मनाया जाता है। पर्यावरण संरक्षण हमारे बच्चों और आने वाली पीढियां को एक बेहतर और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

पढ़ें  आजतक के हेलीकॉप्टर शॉट से जानिए दिल्ली में किसका होगा... राजतिलक

उन्होंने कहा कि मानव और पर्यावरण के बीच गहरे संबंध को समझना बेहद जरूरी है। सभी लोग इसके प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। पर्यावरणीय समस्याओं से लड़ने के लिए स्कूल स्तर पर शिक्षा प्रणाली को ज्यादा से ज्यादा व्यावहारिक बनाने की जरूरत होगी तभी हम मानव अस्तित्व को बचा सकेंगे। इसके लिए बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी साथ आने की जरूरत है। जिससे प्रकृति में हो रहे बदलाव को रोका जा सके और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर हरियाली को बढ़ावा दिया जा सके।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment