गर्लफ्रैंड से परेशान होकर डॉक्टर ने की थी आत्महत्या, अब डॉक्टर की माँ ने गर्लफ्रैंड व परिजनों पर कराया मामला दर्ज

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर ने कनाडा की गर्लफ्रेंड से परेशान होकर बीते दिनों फाँसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। बताया जा रहा है कि जान देने से पहले डॉक्टर ने अपनी मां को कॉल करके पूरी आपबीती बताई और डॉक्टर की मां ने अब उसकी गर्लफ्रेंड और उसके परिजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

मृतक डॉ अंकित की फाइल फोटो।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर अंकित ने 23 मई 2023 को आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतक डॉक्टर की मां नमिता चतुर्वेदी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 21 जुलाई को गर्लफ्रेंड व उसके परिजनों पर मामला दर्ज किया है। डॉ अंकित गौतम बुध यूनिवर्सिटी में रहते थे और वहीं पर उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 23 मई को डॉ अंकित ने आत्महत्या की थी। वह राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) में रेडियोलॉजिस्ट थे और गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहते थे वहीं पर उन्होंने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने के बाद उनकी मां की तरफ से अब थाना इकोटेक वन पुलिस को शिकायत दी गई है। शिकायत में मृतक डॉक्टर की मां ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले उसके बेटे ने उनसे बात की थी और कनाडा में रहने वाली एक गर्लफ्रेंड का जिक्र करते हुए उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस मामले में मृतक डॉ अंकित की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने डॉ अंकित की गर्लफ्रेंड आकांक्षी और गाजियाबाद निवासी उसकी मां और एक अन्य परिजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आकांक्षी कनाडा में डेंटिस्ट हैं। पुलिस ने इस मामले में सभी लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में क्रिकेटर कपिल देव ने किया लाइब्रेरी का शुभारंभ, लाइब्रेरी में युवाओं को किताबें और वाईफाई की निशुल्क मिलेगी सुविधा।

ईकोटेक वन थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि लखनऊ के विजय खंड लोहिया नगर गोमती नगर की रहने वाली नमिता चतुर्वेदी ने थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उनका बेटा डॉ अंकित का उन्हें 23 मई को रात 9:00 बजे फोन आया था जिसमें वह काफी परेशान था। अंकित ने फोन पर बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड आकांक्षी उसकी मां और अन्य परिजन उसे परेशान कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं इसी बात से परेशान होकर वह जान देने जा रहा है। इसके बाद अंकित ने फोन काट दिया उन्होंने कई बार अंकित का फोन मिलाया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया और उसकी मां ने उसकी एक दोस्त को जल्दी से उसके पास पहुंचने के लिए कहा। करीब 1 घंटे बाद जिम्स अस्पताल से उनके पास फोन आया जिसमें उन्होंने बताया कि डॉ अंकित ने फांसी लगा ली है और उनकी मौत हो गई है। डॉ अंकित ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के हॉस्टल में अपने कमरे में फांसी लगाई थी।

पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment