रामपुर में छेड़छाड़ से परेशान 13 साल की छात्रा ने की आत्महत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

छेड़छाड़ से तंग आकर भाजपा नेत्री की 8वीं क्लास की 13 साल की बेटी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई थी। इसी बीच गुरूवार को कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस ने मुख्य आरोपी कुणाल गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रहे हैं।

बता दें कि यह बड़ी ही दर्दनाक घटना है जिसमें मनचले युवकों की फब्तियों से तंग आकर 13 साल की नाबालिग बच्ची ने मौत को गले लगाया। हालांकि इसमें पुलिस ने भी तुरंत ही कार्रवाई की और एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में लग गई और आज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी, इस हत्या के पीछे जो मुख्य आरोपी है कुणाल गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। इस मामले पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि अब तक की जांच में पाया गया कि इस घटना के मुख्य अभियुक्त का मृतका से कुछ समय से जान पहचान थी। जिसको लेकर उसके घर वालों से कुछ विवाद भी हुआ था। अभी हाल में मृतका की एक फोटो मुख्य अभियुक्त द्वारा अपने दोस्तों में भेजा गया था। इसकी जानकारी मृतका के घर वालों को होने पर इस बात को लेकर इनका आपस में कुछ विवाद हुआ था। कल दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था जिसमें लिखित रूप से मुख्य अभियुक्त द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि इस तरह की गतिविधि आगे नहीं की जाएगी। उसके बाद किसी कारण से बच्ची ने आत्महत्या कर ली।

पढ़ें  Kanpur News: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

द्विवेदी ने बताया कि मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग सामने आई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी कुणाल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है शेष उसके नामज़द दो अन्य दोस्तों को भी पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करेगी। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा कि यह किन कारणों की वजह से हुआ है और जो भी तथ्य हैं वह सामने लाए जाएंगे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment