कर्नाटक के विजयनगर में ट्रक-क्रूजर की टक्कर ,7 की मौत, कई घायल

Sanchar Now
1 Min Read

विजयनगर :  कर्नाटक के विजयनगर में एक सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक विजयनगर के होसपेट के पास तीन गाड़ियों की टक्कर हो गई। माइनिंग में लगे दो टिपर लॉरी और एक क्रूजर के बीच भीषण भिड़ंत हो गई।

क्रूजर में सवार थे 13 लोग 

बताया जाता है कि क्रूजर में 13 लोग सवार थे। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विजयनगर के एसपी श्रीबाबू ने बताया कि घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

लॉरी का एक्सल टूटने से यह हादसा 

जानकारी के मुताबिक यह घटना होसपेट शहर के बाहरी इलाके में मरियम्मनहल्ली पुलिस स्टेशन के पास हुआ। बताया जाता है कि लॉरी का एक्सल टूटने से यह हादसा हुआ।

 बसवेश्वर मंदिर में दर्शन करने गए थे

मृतक होसपेस के रहनेवाले थे और वे हरनहल्ली के पास कूलाहल्ली में गोने बसवेश्वर मंदिर में दर्शन करने गए थे। हादसे में घायल हुए लोगों को होसपेट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें  Delhi Airport: गोल्ड स्मगलिंग के मामले में कस्टम के हत्थे चढ़ा शशि थरूर का असिस्टेंट, दिल्ली एयरपोर्ट पर ले रहा था गोल्ड का हैंड ओवर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment