व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर अश्लील वीडियो बनाने के बाद ठगी करने वालो दो आरोपी गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में मोबाइल फोन पर वीडियो कॉल के द्वारा अश्लील वीडियो दिखाकर उसकी रिकॉर्डिंग करने के बाद वायरल करने के नाम पर धमकी देने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के सदस्य पहले वीडियो कॉल कर फोन कर अश्लील वीडियो बनाते थे और फिर वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल कर रुपए ऐठते थे।

 

दरअसल, ब्लैकमेल करने के लिए आरोपी नए-नए तरीके ढूंढते हैं। वर्तमान समय में सोशल मीडिया व स्मार्टफोन का प्रयोग लगातार बढ़ता जा रहा है जहां इसके फायदे हो रहे हैं तो वहीं इसके नुकसान भी लोगों को झेलना पड़ रहे हैं। वीडियो कॉल के द्वारा लोगों को ब्लैकमेल करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इन मामलों में आरोपी गिरोह के सदस्य वीडियो कॉल के माध्यम से लोगों के पास वीडियो कॉल करते हैं और फिर उन्हें अश्लील वीडियो दिखाते हुए उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर लेते हैं। जिसके बाद इस वीडियो को वायरल करने के नाम पर उनके साथ ठगी करते हैं।

 

थाना बीटा दो पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 मार्च को सेक्टर सिग्मा 4 के ग्रैंड फोर्ट अपार्टमेंट निवासी शिवांश के मोबाइल फोन पर एक वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी गई। इसके साथ ही उसे मोटी रकम की भी मांग की गई जिस पर पीड़ित शिवांश ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद थाना बीटा दो पुलिस ने सोमवार को गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान जयपुर के हंस मार्ग मालवीय नगर निवासी अमित बर्मन और संजीव बदोतिया के रूप में हुई है।

पढ़ें  बंद फ्लैट में मिला युवक का शव, अत्यधिक शराब पीने से मौ_त की आशंका, बदबू आने की शिकायत पर पहुँची पुलिस

 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का एक गिरोह है जिसमें अमित बर्मन संजीव बदोतिया, तौफीक शाहिद अन्य लोग शामिल है। आरोपियों के द्वारा बीते 22 मार्च की रात में शिवांश के मोबाइल फोन पर एक मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप वीडियो कॉल की गई। जिसमें आरोपियों के द्वारा वीडियो कॉल के दौरान शिवांश की अश्लील फोटो व वीडियो बना ली गई। जिसे वायरल करने के नाम पर सिवान से ₹25000 बैंक खातों में ट्रांसफर कराए गए।

आरोपियों के द्वारा ₹25000 ट्रांसफर करवाने के बाद मृतक पीड़ित से और रुपयों की डिमांड की गई। डिमांड पूरी न करने पर और अपनी इमेज को बचाने के चलते आरोपी ने उसी रात सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद मृतक के द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट के आधार पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए सोमवार को गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment