यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा में दो बसें आपस में टकराई, 40 यात्री घायल

Sanchar Now
1 Min Read

 

संचार न्यूज़। घर कोहरे के चलते मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया इस हादसे में दो बसें आपस में टकरा गई। दोनों बसों में यात्री सवार थे जिनमें से 40 यात्री घायल हो गए। 31 यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि नौ अन्य घायल यात्रियों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका उपचार चल रहा है। एक्सीडेंट के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ियों को एक्सप्रेसवे से अलग कर यातायात को सामान्य कराया है।

 

दरअसल घने कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर दो बसें आपस में टकरा गई इनमें से एक बस धौलपुर से नोएडा और दूसरी इटावा से नोएडा आ रही थी कोहरे के चलते विजिबिलिटी बहुत कम थी जिसके कारण मथुरा में राया कट के पास दोनों बसों की आपस मे भिड़ंत हो गई जिसमें 40 यात्री घायल हो गए जिनका इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया

 

पढ़ें  फेक लोगों में बांट दी 326 बीघा सरकारी जमीन, संभल में लेखपालों ने कैसे किया ये ‘खेल’? 7 साल बाद 4 अरेस्ट
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment