दिल्ली में दर्दनाक हादसा: ई-रिक्शा पलटने से दो लोगों की मौत, दो लोग घायल

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में बीती रात एक ई-रिक्शा के पलट जाने से उसमें यात्रा कर रहे चार लोग नीचे गिरकर पीछे आ रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इस घटना में ई-रिक्शा चालक समेत दो लोगों की की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

डीसीपी (नॉर्थ) सागर सिंह कलसी ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सोमवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि एक ई-रिक्शा के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। डीसीपी ने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया और इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पीड़ित जहांगीरपुरी में अपना कैटरिंग का काम करने के बाद लौट रहे थे।

डीसीपी कलसी ने कहा कि मृतकों की पहचान स्वरूप नगर निवासी ई-रिक्शा चालक संजीव (45) और नाथुपुरा निवासी अमर सिंह (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ है कि ई-रिक्शा पलट गया जिससे इसमें सवार लोग सड़क पर गिर गए। इन लोगों को एक वाहन, संभवत: एक डंपर ने कुचल दिया।

डीसीपी ने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 279 (लापरवाही से वाहन चलाने), 304 ए (लापरवाही के कारण मौत) और 337 (किसी के जीवन को या अन्य की निजी सुरक्षा को खतरे डालने वाला कृत्य कर नुकसान पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पढ़ें  50000 का इनामी, 44 केस और गो तस्करी… कौन था आजमगढ़ का बदमाश वाकिफ, STF ने एनकाउंटर में किया ढेर

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। वहीं अन्य दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment