गैर राज्य की शराब के साथ पार्टी करने वाले एक विदेशी नागरिक सहित दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर थाना पुलिस ने दूसरे राज्य की अवैध शराब लाकर पार्टी करने वाले एक विदेशी नागरिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हरियाणा उत्तर प्रदेश मार्का की बीयर की कुल 205 कैन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा दूसरे राज्यों से शराब लाकर पार्टी की जा रही थी सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब को बरामद करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, गौतम बुध नगर में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस लगातार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है जो दूसरे राज्यों से शराब लाकर यहां पर तस्करी करते हैं या यहां पर शराब के द्वारा पार्टी करते हैं। सूरजपुर थाना पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में मैक्स इन होटल में पार्टी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनके पास से हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद की गई है।

मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि क्षेत्र में विदेशी व स्वदेशी नागरिकों द्वारा मिलकर अवैध रूप से दूसरे राज्यों से शराब मंगाकर पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। सूचना पर बीट पुलिसिंग के माध्यम से लोकल इंटेलिजेंस से जानकारी लेते हुए गोपनीय सूचना के आधार पर मंगलवार को थाना सूरजपुर व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मैक्स इन होटल पॉकेट बी सेक्टर पाई वन व टू प्लॉट नंबर एफ 001 पर छापेमारी की।

पढ़ें  नई आबकारी नीति को लेकर अधिकारियों ने लाइसेंस धारकों के साथ की बैठक, ये हुए बदलाव...

सूरजपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सेक्टर ओमिक्रोन वन निवासी संजीव देव नाथन और जेपी अमन सोसायटी निवासी एक विदेशी नागरिक कॉअस्सी जूल्स (kouassi jules) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बडवाइजर मैग्नम बियर 500 एचएल की 110 कैन उत्तर प्रदेश मार्का, किंगफिशर स्ट्रांग बियर 650ml की 30 बोतल हरियाणा मार्का, किंगफिशर अल्ट्रा मैक्स बियर 330ml की 45 बोतल हरियाणा मार का तथा बकार्डी क्लासिक क्रैनबेरी बीएफ 275ml की 20 बोतल हरियाणा मार का सहित कुल 250 कैन वे बोतल बरामद हुई है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment