मुजफ्फरनगर में दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म; जान से मारने की दी धमकी, जंगल में छोड़कर आरोपी फरार

Sanchar Now
1 Min Read

मुजफ्फरनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग चचेरी बहनों के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िताओं के स्वजन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार शाम उनकी नाबालिग बेटी और भतीजी ट्यूशन पढ़ने जा रही थीं।

रास्ते में गांव के ही दो युवकों, बाबू उर्फ प्रदीप और गौरव ने उन्हें बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपितों ने दोनों किशोरियों को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

डरी-सहमी किशोरियों ने घर पहुंचकर स्वजन को आपबीती सुनाई, जिसके बाद स्वजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों, बाबू उर्फ प्रदीप और गौरव के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने बताया कि दोनों पीड़ित किशोरियों को मेडिकल परीक्षण और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है और मामले की जांच तेजी से की जा रही है।

पढ़ें  स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में बिभव कुमार को कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment