हैवानियत! दो नाबालिग बहनों से 6 महीने तक दुष्कर्म, फिर परिजनों से ऐंठे 30 लाख

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो युवकों ने मिलकर दो नाबालिग बहनों के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। जानकारी के अनुसार पिछले छह महीने से दोनों इस घटना को अंजाम दे रहे थे। मामला थाना थाना बीटा-दो क्षेत्र के एच्क्षर गांव का है, जहां एक समृद्ध किसान की दो नाबालिग पोतियों से दोनों युवक बलात्कार कर रहे थे। बीती रात किशोरियों के परिजनों ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके तहत पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब दोनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आरोपी 6 महीने दे रहे थे घटना को अंजाम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। किशोरियों की मेडिकल जांच भी कराई जा रही है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बीटा- दो क्षेत्र के एच्क्षर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने बीती रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 14 और 16 साल की उसकी दो पोतियों से सूरज तथा राहुल नामक दो युवकों ने बलात्कार किया है।

अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल

पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने दोनों बहनों की अश्लील वीडियो बनाई और तस्वीरें लीं और उनके आधार पर ब्लैकमेल करके करीब 30 लाख रुपए ले लिए। पीड़ित के अनुसार उसने अपना एक भूखंड बेचा था, जिसकी रकम घर पर रखी थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जिसने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पढ़ें  कर्ज से बचने के लिए खुद के अपहरण की रची झूटी कहानी, पुलिस किया खुलासा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment