मोबाइल फोन के कैमरे बनाने वाली चाइनीज कंपनी का बॉलर फटने से दो कर्मचारी घायल

Sanchar Now
3 Min Read

अन्य कर्मचारियों ने कंपनी के गेट पर किया जोरदार हंगामा

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा की ईकोटेक वन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कंपनी में बुधवार की सुबह बॉलर मशीन में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में वहां पर काम करने वाले दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार की सुबह कंपनी पर भारी संख्या में पहुंचे मजदूर हंगामा करने लगे सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे मजदूरों को शांत कराया।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के इकोटेक वन थाना क्षेत्र के अंतर्गत क्यूटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ब्लास्ट हो गया। यह कंपनी वीवो और ओप्पो सहित अन्य कंपनियों के मोबाइल के कैमरे बनाती है। कैमरे का ही टेंपरेचर मापने के लिए बॉलर मशीन लगी हुई है जिसमें टेंपरेचर जांच के दौरान ओवन मशीन का गेट खुला रह गया जिसके बाद मशीन में ब्लास्ट हो गया और वहां पर काम कर रहे तो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार सिंह ने बताया कि क्यूटेक कंपनी में बॉलर के फटने से दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें गोरखपुर निवासी जाहिद अली और राय बरेली निवासी हरीश कुमार घायल हो गए जिनको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवा दिया गया है जहाँ पर उनका उपचार चल रहा है।

वही दो कर्मचारियों के घायल होने की सूचना के बाद कंपनी के गेट पर भारी संख्या में अन्य कर्मचारी गेट पर इकट्ठा होकर कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे कर्मचारियों को समझा कर शांत कराया। जिसके बाद पुलिस और कंपनी प्रबंधन ने घायल हुए कर्मचारियों के इलाज का आश्वासन दिया और कहा कि दोनों घायल कर्मचारियों की स्थिति को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां पर उनका उपचार चल रहा है उनके उपचार में हर संभव मदद कंपनी प्रबंधन की तरफ से की जाएगी उसके बाद कर्मचारियों का हंगामा शांत हो गया।

पढ़ें  पत्रकार होता है या फिर नहीं होता, पत्रकार अच्छा बुरा नहीं होता - राजकुमार भाटी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment