UBSE Uttarakhand Class 12th, 10th Results 2023: हाईस्कूल में सुशांत टॉपर, इंटर में तनु ने मारी बाजी

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद यानी उत्तराखंड बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं की परीक्षा (Uttarakhand Board Result 2023) का परिणाम जारी हो गया है. माध्यमिक शिक्षा परिषद निदेशक सीमा जौनसारी ने रिजल्ट जारी किया है. 10वीं की परीक्षा में टिहरी के सुशांत चंद्रवंशी ने टॉप किया है. वहीं 12वीं में उधम सिंह नगर के जसपुर की छात्रा तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है.

12वीं में इन छात्रों ने हासिल की 1st, 2nd और 3rd रैंक (Uttarakhand Board 12th Topper List) 

प्रथम – तन्नू चौहान, जसपुर, 97.60 प्रतिशत अंक
द्वितीय – हिमानी, उत्तरकाशी,97.00 प्रतिशत अंक
तृतीय – राज मिश्रा, सितारगंज, 96.60 प्रतिशत अंक

हाईस्कूल के टॉपर्स (Uttarakhand Board 10th Topper List) 

पहला स्थान – सुशांत चन्द्रवंशी 99%
दूसरा स्थान – आयुष सिंह रावत 98.80% , रोहित पांडे 98.80%
तीसरा स्थान – शिल्पी 98.60 प्रतिशत, शौर्य 98.60 %
चौथा स्थान ज्योति जोशी 98%
5वां स्थान पल्लवी जोशी 97.80%
6वां स्थान पावनी वर्मा 97.40%
7वां स्थान रोहित चंद्र 97.20%
8वां स्थान निखिल सिंह कोरंगा 97%

यहां देख सकेंगे परिणाम 

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे. नीचे वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका दिया गया है.

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट ( How To Download Uttarakhand 10th-12th Board Exam Result) 

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
इसके बाद रिजल्ट के जनरेटेड लिंक पर क्लिक करें.
अब मांगी गई डिटेल जैसे रोल नंबर आदि को भरकर सब्मिट का बटन क्लिक करें.
अब आपका रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा.
भविष्य के लिए रिजल्ट की एक प्रति प्रिंट कर अपने पास रख लें.

पढ़ें  महिला प्रोफेसरों से प्रेग्नेंसी समेत मांगी कई जानकारी, दिल्ली विश्वविद्यालय में निजी डेटा को लेकर क्यों मचा बवाल?
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment