गौतम बुध नगर बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर उमेश भाटी ने की जीत दर्ज, धीरेंद्र भाटी बने सचिन

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। गौतम बुध नगर जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन में शुक्रवार को हुए चुनावो के देर रात परिणाम घोषित किये गए। जिसमे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के पद पर उमेश भाटी व सचिव पद पर धीरेंद्र भाटी ने जीत दर्ज की। बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें से उमेश भाटी ने 715 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है।

दरअसल, शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से बार एसोसिएशन में मतदान शुरू हुआ था शाम 5:00 बजे तक मतदान चला था और शाम 6:00 बजे से मतदान के बाद वोटो की गिनती शुरू हुई थी। देर रात चुनाव परिणाम घोषित किए गए जिनमें अध्यक्ष पद पर उमेश भाटी ने शानदार जीत दर्ज की है। बार एसोसिएशन में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें से उमेश भाटी को 715 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की है। अध्यक्ष पद के अन्य उम्मीदवारों में परमेंद्र भाटी को 569, मनोज भाटी को 545 वोट और अलबेल भाटी को 288 वोट मिले है।

बार एसोसिएशन में धीरेंद्र भाटी बने सचिव

बार एसोसिएशन के चुनाव में रात 1:00 बजे परिणाम घोषित किए गए। सचिव पद के लिए भी चार प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें सचिव के पद पर धीरेंद्र भाटी ने 757 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर 666 वोट हासिल कर रजत शर्मा रहे वहीं तीसरे स्थान पर अजीत नागर को 334 वोट मिले व 260 वोट हासिल कर उधम सिंह चौथे स्थान पर रहे।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद के लिए बार एसोसिएशन में तीन उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें से नरेंद्र कुमार ने 831 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। 720 वोटो के साथ मुकेश सेन दूसरे स्थान पर रहे जबकि दीपक शर्मा को 440 वोट प्राप्त हुए वह तीसरे स्थान पर रहे।

पढ़ें  सड़क दुर्घटना में घायल महिला के मस्तिष्क की जटिल सर्जरी करके फोर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बचाई जान
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment