यमुना नदी में नहाने उतरे मामा-भांजे डूबे, गोताखोर कर रहे तलाश, शनि मंदिर में दर्शन करने आए थे

Sanchar Now
2 Min Read

थाना सिकंदरा के रूनकता क्षेत्र स्थित रेणुकाधाम घाट पर गर्मी में यमुना का स्नान करने जा रहे मामा – भांजे और दो अन्य युवक गहरे पानी में जाने पर डूबने लगे। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने दो को रेस्क्यू कर लिया और दो की तलाश जारी है।

शनि देव के दर्शन करने आए थे चारों

बताया जा रहा है की रिश्ते में मामा लगने वाले सुनील पुत्र ताराचंद निवासी नगला अमरा मथुरा के साथ उसका भांजा अछनेरा आगरा निवासी सौरभ और दो युवक नैना और छोटू शनिवार को रेणुका धाम शनिदेव मंदिर दर्शन करने गए थे। वापस लौटते समय पश्चिमी मानी घाट पर चारों नहा रहे थे। इस दौरान सुनील और सौरभ गहरे पानी में चले गए। उनके साथियों ने चीख पुकार मचाकर उन्हे बचाने का प्रयास किया। गोताखोरों ने दोनों युवक नैना और छोटू को निकाल लिया ,जबकि सौरभ और सुनील की तलाश जारी है।

रस्सी के सहारे चलती है नाव

बता दें की रेणुका धाम घाट पर नाव के जरिए मथुरा दाऊ जी समेत दर्जनों गांवों के आगरा आते जाते हैं। इसके लिए घाट के दोनों ओर रस्सी बांधी गई है ,जिसके सहारे दिन भर नाव पर बैठ कर साइकिल और बाइक सवार व पैदल लोग आवागमन करते हैं। सरकार द्वारा पुल बनाने का काम किया जा रहा है पर अभी उसे पूरा होने में काफी समय है।

पढ़ें  गैंगरेप पीड़िता को शराब पिलाई, कार से फेंका; New Year से एक दिन पहले आगरा में हैवानियत
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment