आगरा में मामा ने नाबालिग भांजी से किया दुष्कर्म; नानी के घर पहुंची थी पीड़िता

Sanchar Now
1 Min Read

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में 17 वर्षीय भांजी ने अपने मामा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना लोहामंडी क्षेत्र में रहने वाले पिता ने केस दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। पत्नी सात साल से दोनों बेटों के साथ मायके में रहती है। बेटी उनके साथ रहती है। एक मार्च को बेटी अपनी मां से मिलने नानी के घर गई थी।

वहां एक दिन उसे घर में अकेला पाकर मामा राहुल ने दुष्कर्म किया। बेटी ने रोते हुए फोन पर उन्हें जानकारी दी। इस पर वह बेटी के पास पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर बेटी को लेकर थाने पहुंचे। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें  गैंगरेप पीड़िता को शराब पिलाई, कार से फेंका; New Year से एक दिन पहले आगरा में हैवानियत
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment