केंद्रीय मंत्री RK रंजन के घर पर हमला, हिंसक भीड़ ने फेंका पेट्रोल बम

Sanchar Now
1 Min Read

मणिपुर में जारी हिंसा के बीच इंफाल में केंद्रीय मंत्री राजकुमार रंजन (आरके रंजन) के आवास पर पेट्रोल बम फेंका गया. मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह के आवास में भीड़ ने कथित तौर पर आग लगा दी. मणिपुर सरकार ने पुष्टि की है. एएनआई से बात करते हुए आरके रंजन ने कहा, “मैं इस समय आधिकारिक काम के लिए केरल में हूं. शुक्र है कि मेरे इंफाल स्थित घर पर कल रात कोई घायल नहीं हुआ. बदमाश पेट्रोल बम लेकर आए और मेरे घर के भूतल और पहली मंजिल को नुकसान पहुंचाया गया है.

पढ़ें  पीएम ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति से फोन पर की बात, द्विपक्षीय साझेदारी मजबूत करने पर चर्चा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment