अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बाइक सवार की हुई मौ_त,उन्नाव का रहने वाला था मृतक

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कस्बे में बुधवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौ_त हो गई। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से वाहन को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सूरजपुर थाना क्षेत्र के नीलकमल ढाबे के सामने दादरी मेन रोड पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन द्वारा बाइक सवार को टक्कर मार दी गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार की मौ_त मौके पर ही हो गई। हालांकि इस दौरान टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान ओमप्रकाश (45)के रूप में हुई जो थाना बीघापुर जिला उन्नाव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि यहां वह किसी कंपनी में ड्यूटी करता था और वहीं से वह वापस जा रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

पुलिस के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

सूरजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। जिसमें उसकी मौ_त हो गई। फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें  नोएडा में खनन माफिया का आतंक, पुलिस ने बरती लापरवाही; पूरी चौकी लाइन हाजिर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment