प्यार-अवैध संबंध के बीच अनसुलझी मर्डर मिस्ट्री, अर्जुन की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

Sanchar Now
2 Min Read

बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) पिछले कई दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म  फिल्म ‘द लेडी किलर’  (The Lady Killer) को लेकर चर्चा में बने हुए. वहीं आज यानि संडे के दिन मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए फिल्म का ट्रेलरब रिलीज कर दिया है. जिसे देखकर ये तो साफ हो जाता है कि ये फिल्म ऑडियंस को मिस्ट्री और थ्रिल का फुल डोज देने वाली है.

रिलीज हुआ अर्जुन कपूर की फिल्म द लेडी किलर का ट्रेलर

फिल्म ‘द लेडी किलर’ का ये ट्रेलर 2 मिनट और 22 सेकेंड का है. जिसकी शुरुआत अर्जुन कपूर से होती है. फिल्म में अर्जुन एक नए शहर में रहने जाते हैं. जहां उनकी मुलाकात एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर से होती है. ट्रेलर में अर्जुन धांसू लुक में नजर आ रहे हैं. वहीं भूमि भी अर्जुन को कड़ी टक्कर दे रही हैं. फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही छाने लगा है और हर कोई अर्जुन की एक्टिंग की तारीफ करता हुआ दिखाई दे रहा है .

इस दिन थिएटर्स में रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि ‘द लेडी किलर’ के जरिए अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. वहीं ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद भी आ रही है. इसे देखकर कुछ यूजर्स का ये भी कहना है कि ये फिल्म अर्जुन के करियर की एक बड़ी हिट होने वाली है. फिल्म को अजय बहल ने निर्देशित किया है. जो सिनेमाघरों में 3 नवंबर को रिलीज होने वाली है. वहीं थिएटर्स के अलावा अर्जुन की ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज की जाएगी.

पढ़ें  आ गया टाइगर 3 के पहले दिन का कलेक्शन! पहले दिन इतनी की सलमान खान की फिल्म ने कमाई

अर्जुन कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ की जगह लव लाइफ को लेकर ज्यादा सुर्खियां बटोरते हैं. एक्टर इन दिनों खुद से उम्र में काफी बड़ी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं. कुछ दिन पहले अर्जुन ने उनकी बड़े ही खास अंदाज में बर्थडे भी विश किया था.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment