इंतजार खत्म… यूपी बोर्ड के 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज, दोपहर 2 बजे आएंगे नतीजे; यहां करें चेक

Sanchar Now
3 Min Read

परिणाम जारी करने में यूपी बोर्ड एक बार फिर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है। पिछले वर्ष 25 अप्रैल को परिणाम जारी किया गया था। इस बार उससे पांच दिन पहले परिणाम आएगा। आज दोपहर दो बजे परिणाम की घोषणा होगी। यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा का रिजल्ट 20 अप्रैल यानि आज आ रहा है. दोपहर 2 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in और एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in पर देखा जा सकता है.

पिछले कुछ वर्षों से परिणाम जारी करने में यूपी बोर्ड लगातार रिकॉर्ड बना रहा है। सत्र 2022- 23 का परिणाम 25 अप्रैल को आया था। वह परिणाम भी अपने- आप में रिकॉर्ड ही था। लेकिन उस रिकॉर्ड को भी तोड़ने के लिए बोर्ड ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। परीक्षा कराने से लेकर कॉपियों के मूल्यांकन में पहले ही रिकार्ड बनाया गया। परीक्षा और मूल्यांकन का काम 12-12 दिन में पूरा करा लिया गया था। निर्धारित अवधि में यह प्रक्रिया कराने के लिए बोर्ड को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कड़ी व्यवस्था की गई थी। प्रत्येक केंद्र की निगरानी क्षेत्रीय कार्यालय और मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम से की जा रही थी। किसी स्तर पर लापरवाही मिलने पर वहां तत्काल सुधार किया गया। इसलिए इस बार की परीक्षा बेदाग रही। ऐसे ही मूल्यांकन की निगरानी के लिए कई अफसरों को लगाया गया था। कंट्रोल रूम से उसकी भी निगरानी की गई। लापरवाही करने वाले शिक्षकों पर कार्यवाही भी की गई थी। इतने कम समय में मूल्यांकन करना चुनौतीपूर्ण था।

पढ़ें  गौतम बुद्ध नगर यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में तनिष व इंटरमीडिएट में निधि टॉपर

पूर्व में कब-कब जारी हुआ परिणाम

सत्र 2022-23 का परिणाम 25 अप्रैल को जारी किया था। उससे पहले 2022 में 18 जून, 2021 में 31 जुलाई, 2020 में 27 जून, 2019 में 27 अप्रैल और 2018 में 29 अप्रैल को परिणाम आया था।

बिहार के बाद यूपी का परिणाम

देशभर में सबसे पहले बिहार बोर्ड का परिणाम 23 और 31 मार्च को आया था। उसके बाद अब यूपी बोर्ड का परिणाम अब शनिवार को आ रहा है। अन्य प्रदेशों के बोर्ड का परिणाम अगले कुछ दिनों में जारी होगा। सीबीएसई का परिणाम मई के पहले हफ्ते में आएगा

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment