गौतम बुद्ध नगर यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में तनिष व इंटरमीडिएट में निधि टॉपर

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। शनिवार को यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परिणाम घोषित हो गया। इस बार गौतम बुद्ध नगर में तनिष ने हाई स्कूल में टॉप किया है तनिष ने 95.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। वही 12वीं की परीक्षा में निधि रानी ने जिला टॉप किया है निधि ने 93.88% अंक का हासिल किए हैं।

 

दरअसल, शनिवार को यूपी बोर्ड का परिणाम घोषित किया गया इस बार गौतम बुद्ध नगर में दसवीं में कुल 22828 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें से 21554 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी इसके बाद 20501 छात्र छात्राएं पास हुई है। वही परीक्षा परिणाम की बात की जाए तो 95.11% रहा है। पिछले साल दसवीं में परीक्षा परिणाम 93.023% रहा था जबकि इस बार 2% और बेहतर परिणाम रहा है। वही इंटरमीडिएट में इस बार 18554 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी जिनमें से 15764 छात्र छात्राएं पास हुई है। इस बार का परीक्षा परिणाम पिछले साल के 82.4% से बढ़कर 84.46 प्रतिशत रहा है।

गौतम बुद्ध नगर में यूपी बोर्ड के हाई स्कूल में तनिष ने पूरे जिले को टॉप किया है तनिष को 95.83% अंक प्राप्त हुए हैं। तनिष एसडीएस इंटर कॉलेज नवादा दनकौर का छात्र है। तनिष ने बताया कि कड़ी मेहनत और अध्यापकों के सहयोग से उसने यह अंक हासिल किए हैं। वहीं दूसरे स्थान पर योगेंद्र ने 95.70% अंक प्राप्त किए हैं जो डालचंद शर्मा मिथलेश देवी ज्ञानदीप इंटर कॉलेज का स्टूडेंट है। वहीं तीसरे स्थान पर 94.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर खुशी कुमारी रही है जो बीआर इंटर कॉलेज नोएडा की छात्र हैं। इसके साथ ही इंटरमीडिएट में 93.88% अंक हासिल कर निधि रानी ने जिला टॉप किया है जो मिहिर भोज गर्ल्स इंटर कॉलेज दादरी की स्टूडेंट है। वहीं दूसरे स्थान पर नीरज सोलंकी रहे नीरज ने 93.40% अंक हासिल किए हैं जो शिवराज शर्मा इंटर कॉलेज का छात्र है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में 2024-25 के बजट पर लगी मुहर, जाने किस मद में कितना होगा खर्च

 

 

आईएएस बनना चाहती है निधि

गौतम बुध नगर में 12वीं में टॉप करने वाली निधि आईएइस बनना चाहती हैं। निधि ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 500 में से 469 अंक हासिल किए हैं। निधि मिहिर भोज गर्ल्स इंटर कॉलेज दादरी की स्टूडेंट है। निधि ने फिजिक्स में 87, केमिस्ट्री में 97, मैथ में 96, हिंदी में 96 और अंग्रेजी में 93 अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही निधि ने बताया कि एक साथ पढ़ने की जगह साल भर मेहनत करके पढ़ना चाहिए। आगे की पढ़ाई को लेकर उन्होंने बताया कि ग्रेजुएशन करने के साथी वह आईएएस की तैयारी करेंगे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment