यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी; 1,74,316 अभ्यर्थी पास, जानिए किस कैटेगरी में कितना कटऑफ

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा में कुल 1,74,316 कैंडिडेट्स पास हुए हैं। सेलेक्टेड कैंडिडेट्स का सिर्फ रिजल्ट जारी हुआ है फिलहाल मार्क्स नहीं जारी हुई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- uppbpb.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के जरिए कुल 60244 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए पहले परीक्षा 17 और 18 फरवरी 2024 को आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर लीक होने के चलते परीक्षा रद्द कर दी गई। इसके बाद दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसका रिजल्ट जारी हो गया है।

UP Police Constable Result ऐसे करें चेक

स्टेप 1: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सर्वप्रथम वेबसाइट uppbpb.gov.in जाना होगा।

स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3: अब रिजल्ट चेक करने के लिए मांगी गई डिटेल दर्ज करना होगा।

स्टेप 4: इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

स्टेप 5: रिजल्ट चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर पाएंगे।

UP Police Constable Cut Off List: देखें कट ऑफ लिस्ट

कैटेगरी कट ऑफ मार्क्स
जनरल 214.04644
ईडब्ल्यूएस 187.31758
ओबीसी 198.99599
एससी 178.04955
एसटी 146.73835
महिला जनरल 203.90879
महिला ईडब्ल्यूएस 180.23366
महिला ओबीसी 189.39256
महिला एससी 169.13167

How to Check UP Police Constable Marks: मार्क्स कैसे करें चेक?

पढ़ें  विदेश में पढ़ना होगा आसान… यूपी कैबिनेट बैठक में सीएम योगी का बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कहा है कि अभ्यर्थियों के मार्क्स पूरी भर्ती प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जारी होंगे। बता दें कि यूपी पुलिस लिखित परीक्षा में शामिल होने वालों के लिए पीएसटी, पीईटी, मेडिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फाइनल चयन लिस्ट आने के बाद ही परीक्षार्थियों के मार्क्स जारी किए जाएंगे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment