शाहजहांपुर: यूपी STF ने एक लाख के इनामी शहनूर को एनकाउंटर में किया ढेर, हत्या-डकैती समेत 32 मुकदमे थे दर्ज

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश शाहनूर और शानू को ढेर कर दिया. पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी. शाहनूर पर हत्या, लूट, डकैती समेत 32 मुकदमे दर्ज हैं. इसे पुलिस की बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है.

एसटीएफ़ की बरेली यूनिट को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश शाहनूर थाना मदनापुर क्षेत्र में हैं जिसके बाद पुलिस की टीम ने गांव बिथनापुर में उसकी घेराबंदी की. पुलिस को देखकर शाहनूर अलर्ट हो गया और उसने पुलिस की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई. दोनों तरफ की फायरिंग में शानू मारा गया.

मुठभेड़ मारा गया इनामी बदमाश

पुलिस मुठभेड़ के दौरान शाहनूर को दो गोलियाँ लगी थी, जिसमें वो घायल हो गया था. पुलिस उसे लेकर पास के जिला अस्पताल ले गई. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. शाहनूर के शव को अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

पुलिस के मुताबिक शाहनूर यूपी की संभल जिले का रहने वाला था, उस पर हत्या, लूट और डकैती समेत 32 मुक़दमे दर्ज हैं. उसके अपराधों की लिस्ट इतनी बड़ी थी कि पुलिस की ओर से उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी. ट

इस मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मींच ने बताया कि थाना मिदनापुर क्षेत्र में एसटीएफ की बरेली यूनिट और बदमाश शाहनूर के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें शाहनूर मारा गया है. शाहनूर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई हो चुकी है.  पुलिस ने शव को कब्जे  में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जिसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

पढ़ें  केजरीवाल को जेल से चलाने दी जाए दिल्ली सरकार, हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर की गई मांग
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment