दिल्ली विधानसभा में हंगामा, CM दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे BJP विधायक

Sanchar Now
3 Min Read

दिल्ली में विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे और आखिरी दिन भी जमकर हंगामा देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सत्र शुरू होते ही मणिपुर में हिंसा का मुद्दा उठाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मणिपुर मुद्दे पर चर्चा पर आपत्ति जताने पर चार विधायकों को दिल्ली विधानसभा से मार्शलों द्वारा बाहर निकाले जाने के बाद दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। दूसरी ओर विधानसभा में विपक्षी पार्टी बीजेपी के विधायक इसका विरोध करने लगे। जिसके बाद उपसभापति राखी बिड़लान ने बीजेपी विधायक जितेंद्र महाजन, अभय वर्मा, ओपी शर्मा और अनिल वाजपेई को मार्शल आउट कर दिया।

इसके बाद बीजेपी के नाराज सभी आठ विधायक विधानसभा में मुख्यमंत्री दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। विधायकों का कहना है कि विधानसभा से जबरदस्ती बाहर कर उनके साथ ज्यादती की जा रही है। उपसभापति को ऐसा नहीं करना चाहिए। वो भी विधायक चुनकर आए हैं और ऐसे में उनके पास भी दिल्ली की जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने का अधिकार है।

वहीं, सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मणिपुर में हिंसा की इतनी बड़ी घटना हुई है और पीएम चुप रहे। 60 हजार लोग बेघर हुए, 350 धार्मिक स्थल जला दिए गए 4000 लोगों के घरों को जला दिया गया और पीएम चुप रहे। तीन महीने में 6500 से अधिक एफआईआर दर्ज हो चुकी है। लोग प्रधानमंत्री को रोज याद नहीं करते हैं, पीएम को तब याद किया जाता है जब सारे सिस्टम फेल हो जाते हैं। मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया फिर भी पीएम चुप रहे।

पढ़ें  दो कोचिंग सेंटरों के संचालकों पर होगा मुकदमा, तीन अभ्यर्थियों के बारे में फैलाई गई थी गलत अफवाह

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मणिपुर हिंसा को लेकर शांति की अपील तक नहीं करते हैं। यही हाल देश की महिला पहलवानों के साथ हुआ। पीएम मोदी पूरे मामले पर चुप रहे। एक अपील तक नहीं की. चीन के साथ-साथ भी कुछ ऐसा ही रहा। चीन को लेकर पीएम मोदी एक शब्द नहीं बोलते हैं। चीन के राष्ट्रपति भारत आते हैं तो पीएम मोदी उनके साथ-साथ हाथ में हाथ मिलाकर घुमते हुए नजर आए थे। ये लोग (बीजेपी) पानी पीकर जवाहरलाल नेहरू को गालियां देते हैं। कम से कम उन्होंने चीन के साथ आंख में आंख डालकर बात तो करते थे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment