ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा पहला यूपी का इंटरनेशनल ट्रेड शौ

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। उत्तर प्रदेश सरकार और इंडिया एक्सपो मार्ट के संयुक्त प्रयास से आगामी 21 से 25 सितंबर के बीच यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और इंडिया एक्सपो मार्ट की तरफ से एक्सपो मार्ट में पहले ट्रेड शो को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नोएडा व ग्रेटर नोएडा के तमाम उद्यमी शामिल हुए इस ट्रेड शो की बैठक में उद्यमी एवं व्यापारियों को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के बारे में पीपीटी के जरिए जानकारी दी गई।

दिल्ली के प्रगति मैदान में प्रत्येक वर्ष होने वाले इंटरनेशनल ट्रेड शो की तर्ज पर उत्तर प्रदेश के व्यापारियों और उद्यमियों को वृहद स्तर पर प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के मकसद से इस ट्रेड शो का आयोजन किया जा रहा है। इस ट्रेड शो में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी व उद्योग विभाग के प्रभारी विशु राजा ने ट्रेड शो के बारे में जानकारी साझा की।

जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अनिल कुमार नोएडा प्राधिकरण, इन्वेस्ट यूपी उद्योग बंधु के अधिकारी, व्यापार संघ और चेम्बर्स के प्रतिनिधि, उधमी, निर्यातक और एक्सपो मार्ट के अधिकारी शामिल हुए। ट्रेड शो की बैठक के दौरान प्रमुख औद्योगिक व व्यापार संघों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इंडिया एक्सपो मार्ट के सीईओ सुदीप सरकार ने बताया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में एमएसएमई, पर्यटन स्वास्थ्य, कपड़ा, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, स्टार्टअप, खिलौना संघ और उत्तर प्रदेश के शिल्प कलस्टर हथकरघा और कपड़ा सूक्ष्म और अति सूक्ष्म उद्योग आदि से जुड़े लोग शामिल होंगे। नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने कहा कि यूपी सरकार की इस पहल से नोएडा ग्रेटर नोएडा के उद्योगों को वैश्विक स्तर पर पहचान मिल सकेगी रोड शो के दौरान न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर से आदित्य घड़ियाल व एनके गुप्ता सहित एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स हायर अप्लायंसेज, मिंडा कारपोरेशन, हौंडा इंडिया पावर प्रोडक्ट आदि के प्रतिनिधि शामिल हुए

पढ़ें  14 अक्टूबर को किसान कलेक्ट्रेट पर करेंगे आंदोलन, गांव में जन चेतना यात्रा निकालकर लोगों को किया जा रहा है जागरूक
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment