संचार नाउ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज जनपद गौतम बुद्ध नगर के चारों प्रमुख ब्लॉकों में नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। यह नियुक्तियाँ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा स्वीकृत की गईं, जिसकी आधिकारिक जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी गौतम बुद्ध नगर के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने दी।

जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने बताया कि पिछले सप्ताह जनपद में संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के पैनल के आधार पर ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति का प्रस्ताव तैयार कर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा गया था। इस प्रस्ताव को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आज अनुमोदित कर मंजूरी प्रदान की।
नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों के नाम इस प्रकार हैं:
- बिसरख ब्लॉक: विजय नागर
- जेवर ब्लॉक: सूबेदार सतपाल सिंह
- दनकौर ब्लॉक: अनित भाटी
- दादरी ब्लॉक: तीरथ राम वाल्मीकि
नवीन नियुक्तियों के साथ कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय व सशक्त करने का लक्ष्य है। कांग्रेस नेतृत्व को विश्वास है कि ये नए ब्लॉक अध्यक्ष पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
कल नोएडा स्थित एनईए सभागार में सभी नवनियुक्त जिला, महानगर पदाधिकारियों व ब्लॉक अध्यक्षों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश एवं जिला स्तरीय नेता भी भाग लेंगे। यह नियुक्तियाँ आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की जन भागीदारी को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं।