हरिद्वार। राज्य लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को छह महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं का अपडेटेड परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है।
आयोग की ओर से जारी कैलेंडर में विभिन्न विभागों में प्रस्तावित भर्ती परीक्षाओं की तिथियों को स्पष्ट किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी में आसानी होगी।
कैलेंडर के अनुसार उत्तराखंड सचिवालय एवं उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा 14 मार्च को प्रस्तावित है। वहीं महिला कल्याण विभाग की अधीक्षिका परीक्षा-2026 की स्क्रीनिंग परीक्षा 22 मार्च को कराई जाएगी।
इसके अलावा उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा-2023 की मुख्य परीक्षा 21 से 24 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी।
कार्मिक विभाग की ओर से कराई जाने वाली उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा 27 से 30 अप्रैल 2026 तक प्रस्तावित की गई है। अधिक जानकारी अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।

