उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, सीएम धामी ने जताया अभार, जानिये क्या कहा

Sanchar Now
6 Min Read

उत्तराखंड राज्य की स्थापना को 25 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख नेताओं ने उत्तराखंड की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर राज्य के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

प्रकृति की गोद में बसी हमारी यह देवभूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रही है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “उत्तराखंड की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर राज्य के मेरे सभी भाई-बहनों को अनेक शुभकामनाएं। प्रकृति की गोद में बसी हमारी यह देवभूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रही है। प्रदेश के इस विशेष अवसर पर मैं यहां के विनम्र, कर्मठ और देवतुल्य लोगों की सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

प्रधानमंत्री मोदी आज देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे

इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी ने शनिवार रात ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “देवभूमि उत्तराखंड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। 9 नवंबर को राज्य के गठन के रजत जयंती समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा। दोपहर करीब 12:30 बजे देहरादून के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शिक्षा, सिंचाई और खेल सहित कई सेक्टर से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करूंगा। इसके साथ ही एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करने का शुभ अवसर मिलेगा।”

उत्तराखंड राज्य की स्थापना के रजत जयंती वर्ष की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

उत्तराखंड रजत जयंती के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा, “उत्तराखंड राज्य की स्थापना के रजत जयंती वर्ष की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध संस्कृति की भूमि यह राज्य आने वाले वर्षों में निरंतर प्रगति, शांति और समृद्धि की नई ऊंचाइयां छूता रहे, यही ईश्वर से कामना है।”

पढ़ें  आज से शुरू हो गया GST बचत उत्सव, एक क्लिक में जानें क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा

प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहे रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, “प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। यह वही पवित्र भूमि है जहां ऋषियों का तप, सैनिकों का शौर्य और मातृशक्ति का त्याग एक साथ प्रवाहित होता है। उत्तराखंड ने सदैव देश को बलिदान, संस्कृति और सेवा की भावना से प्रेरित किया है।”

इस अवसर पर निशंक ने कहा मैं उन सभी अमर आंदोलनकारियों को नमन करता हूं, जिन्होंने राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया

उन्होंने आगे कहा, “इस अवसर पर मैं उन सभी अमर आंदोलनकारियों को नमन करता हूं, जिन्होंने राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया। आइए, इस पावन दिन पर हम संकल्प लें कि अपनी मेहनत, समर्पण और संस्कृति के बल पर उत्तराखंड को विकास, शिक्षा, पर्यावरण और समृद्धि का अग्रणी राज्य बनाएंगे।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उत्तराखंड की स्थापना के 25 साल पूरे होने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उत्तराखंड की स्थापना के 25 साल पूरे होने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “पौराणिक परंपराओं की पावन धरा, पवित्र स्थलों से समृद्ध ‘देवभूमि’ उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस की उत्तराखंड वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह राज्य सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध बन रहा है। बाबा श्री केदारनाथ जी से प्रार्थना है कि भारत का यह ‘मुकुट मणि’ विकास के सुपथ पर सतत गतिमान रहे।”

पढ़ें  लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पास, पक्ष में 288 जबकि विरोध में 232 मत पड़े

देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस एवं रजत जयंती वर्ष के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी उत्तराखंड के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस एवं रजत जयंती वर्ष के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हिमालय की गोद में बसा यह राज्य गंगा-यमुना का उद्गम स्थल और चारों धामों की पुण्य भूमि होने के कारण हमारी संस्कृति, अध्यात्म और प्रकृति की अनुपम विरासत का प्रतीक है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और प्रगति के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है

सीएम रेखा गुप्ता ने आगे लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और प्रगति के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। बाबा केदारनाथ और बद्री विशाल से प्रार्थना करती हूं कि राज्य के सभी नागरिकों का जीवन सुख, समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति से परिपूर्ण रहे।”

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment