हज यात्रा पर जाने से पहले टीकाकरण कराना  अनिवार्य

Sanchar Now
1 Min Read

संचार न्यूज़। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गौतम बुद्ध नगर युक्ति पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि हज यात्रा पर जाने से पूर्व हज यात्रियों को टीकाकरण कराना अनिवार्य है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय के माध्यम से जनपद गौतम बुद्ध नगर में हज यात्रियों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 157 हज यात्रियों में से 100 का टीकाकरण सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। शेष 57 हज यात्रियों का टीकाकरण सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 तक 02 मई 2024 को सेक्टर 39 नोएडा स्थित जिला अस्पताल में किया जाएगा।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि टीकाकरण अभियान डॉक्टर उबेद कुरैशी द्वारा संचालित किया जा रहा है। टीकाकरण अभियान के दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व हज ट्रेनर फुरकार अली भी जिला अस्पताल में मौजूद रहेंगे। उन्होंने हज पर जाने वाले हज आवेदकों में से अभी तक टीकाकरण नहीं करवाने वाले हज यात्रियों से कहा कि वह 02 मई 2024 को जिला अस्पताल सेक्टर 39 नोएडा में पहुंच कर अपना टीकाकरण करायें। यह टीकाकरण हज यात्रा के लिए अनिवार्य है।

पढ़ें  विश्व हृदय दिवस पर क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार व शबा करीम सहित सैकड़ो लोगों ने चलता रहे मेरा दिल वाकाथान में लिया हिस्सा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment