दांतों से काट लिया वरुण धवन ने जाह्नवी कपूर का कान तो मचा बवाल, लोगों ने ऐसे उतारी लू

Sanchar Now
2 Min Read

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बवाल’ (Bawaal) को लेकर सुर्खियों में हैं जो 21 जुलाई को थिएटर में रिलीज़ हो रही है. दोनों अलग- अलग जगहों पर जाकर फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं.

इसी बीच सोशल मीडिया पर वरुण और जाह्नवी की एक पिक्चर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और इस पिक्चर की वजह से ‘बवाल’ एक्टर को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है. फोटो में वरुन जाह्नवी के साथ कुछ ऐसा करते दिख रहे हैं जो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है. अब एक्टर ऐसा क्या कर रहे हैं ये हम आपको बताते हैं.

जाह्नवी के साथ क्या हरकत कर रहे वरुण

दरअसल, प्रमोशन के दौरान की जाह्नवी और वरुण की दो फोटो वायरल हो रही हैं जिनमें दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं.एक फोटो में दिख रहा है कि वरुण,जाह्नवी का कान काट रहे हैं वहीं दूसरी फोटो में एक्ट्रेस अपने कान पर हाथ लगातर हंसती हुईं नज़र आ रही हैं.हालांकि फोटो देखकर समझ आ रहा है कि दोनों मस्ती के मूड में हैं और वरुण ने जाह्नवी का कान मस्ती-मस्ती में ही काटा है लेकिन लोगों को एक्टर का ये जेस्चर बिल्कुल पंसद नहीं आ रहा है वो एक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

लोगों ने लगाई क्लास

एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे नहीं पता कि लोग ऐसा क्यों बोल रहे हैं कि वरुण को अब ऐसा नहीं करना चाहिए क्यों वो शादीशुदा आदमी है. जब्कि वो ऐसा तब भी नहीं करना चाहिए जब वो सिंगल होते.’एक यूजर ने लिखा ‘यहां जाह्वनी को अपनी थप्पड़ मारने की कला का इस्तेमाल करना चाहिए था.’

पढ़ें  OMG! 100 ओवर के बाद बराबर रहीं वेस्टइंडीज और बांग्लादेश, सुपर ओवर में एक रन से आई रोमांचक जीत
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment