दिग्गजों ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, इन दो टीमों को बताया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनलिस्ट

Sanchar Now
4 Min Read

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting Prediction viral on Champions Trophy) ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनलिस्ट को लेकर भविष्यवाणी की है. बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होने वाला है. चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 8 टीमें भाग ले रही है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने ऐसी दो टीमों के नाम को लेकर भविष्यवाणी की है जो चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेल सकती है. आईसीसी रिव्यू पर बात करते हुए पोंटिंग ने दो टीमें के नाम को लेकर अपनी राय दी है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को लगता है कि इस बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान की टीम नहीं पहुंचेगी.

पोंटिंग (Ricky Ponting) ने चैंपियंस ट्रॉफी (Ricky Ponting on Champions Trophy Final Prediction) के फाइनलिस्ट को लेकर भविष्यवाणी की और कहा कि, चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलियाई टीम के बीच हो सकता है.” पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में बात करते हुए कहा, “भारत और ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ना मुश्किल है,  दोनों देशों के खिलाड़ियों की गुणवत्ता के बारे में सोचें, और आप हाल के इतिहास को देखें जब ये बड़े फाइनल और बड़े आईसीसी इवेंट में एक दूसरे के सामने आए हैं.”

बता दें कि भारत ने दो बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है. पहलरी बार भारत ने साल 2002 में और 2013 में दूसरी बार खिताब जीतने में सफलता हासिल की थी. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2006 और 2009 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है. दूसरी ओर पोंटिंग ने मेजबान टीम पाकिस्तान को फाइनलिस्ट नहीं माना है. पाकिस्तान की टीम साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने में सफल रही थी.

पढ़ें  Salman Khan 58 साल की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारे? पिता Salim ने खोला राज

वहीं, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2023 का वनडे वर्ल्ड कप भी खेला गया था जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी थी. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि पोंटिंग की भविष्यवाणी सच साबित होती है या नहीं. बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपना पहला मैच 22 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलने वाली है.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल (ICC Men’s Champions Trophy 2025 Fixtures, Schedule)

तारीख  मैच ग्रुप/स्टेज समय वेन्यू
19 फरवरी, बुधवार पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड ग्रुपA दोपहर 2:30 बजे नेशनल स्टेडियम, कराची
20 फरवरी, गुरूवार भारत vs बांग्लादेश ग्रुप A दोपहर 2:30 बजे दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
21 फरवरी, शुक्रवार अफ़ग़ानिस्तान vs साउथ अफ्रीका ग्रुप B दोपहर 2:30 बजे नेशनल स्टेडियम, कराची
22 फरवरी, शनिवार ऑस्ट्रेलिया vs  इंग्लैंड ग्रुप B दोपहर 2:30 बजे गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
23 फरवरी, रविवार भारत vs पाकिस्तान ग्रुप A दोपहर 2:30 बजे दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
24 फरवरी, सोमवार बांग्लादेश vs  न्यूजीलैंड ग्रुप A दोपहर 2:30 बजे रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम
25 फरवरी, मंगलवार ऑस्ट्रेलिया vs  साउथ अफ़्रीका ग्रुप B दोपहर 2:30 बजे रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम
26 फरवरी, बुधवार अफगानिस्तान vs  इंग्लैंड ग्रुप B दोपहर 2:30 बजे गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
27 फरवरी, गुरूवार पाकिस्तान vs  बांग्लादेश ग्रुप A दोपहर 2:30 बजे रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम
28 फरवरी, शुक्रवार ऑस्ट्रेलिया vs  अफगानिस्तान ग्रुप B दोपहर 2:30 बजे गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
1 मार्च, शनिवार इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका ग्रुप B दोपहर 2:30 बजे नेशनल स्टेडियम, कराची
2 मार्च, रविवार    भारत vs  न्यूजीलैंड ग्रुप A दोपहर 2:30 बजे दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
4 मार्च, मंगलवार सेमीफाइनल 1 दोपहर 2:30 बजे दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
5 मार्च, बुधवार सेमीफाइनल 2 दोपहर 2:30 बजे गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
9 मार्च, रविवार फाइनल दोपहर 2:30 बजे गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर/दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
पढ़ें  पीएम मोदी-प्रचंड के बीच आज होगी वार्ता, दोनों देशों के बीच कई समझौते पर हस्ताक्षर की संभावना
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment