यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दूसरे संस्करण का उपराष्ट्रपति सीएम करेंगे शुभारंभ, निःशुल्क मिलेगी एंट्री

Sanchar Now
4 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेन्टर और मार्ट ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 25 सितंबर से 29 सितंबर तक किया जाएगा। इस ट्रेंड शो में 2500 से ज्यादा स्टाल लगाए जाएंगे और 70 देश के बायर्स यहां पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंग। भारत में उत्तर प्रदेश का पहला इंटरनेशनल यह ट्रेड शो है जो 37 सेक्टर में अपनी व्यापारिक और वाणिज्य क्षमताओं को एक ही छत के नीचे इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में प्रदर्शित करेगा। इस शो में न केवल प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र को उजागर किया जाएगा बल्कि राज्य की समृद्ध संस्कृति, व्यंजन, शिल्प और परिवर्तनकारी विकास को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इट्स ओके आयोजन में सुबह 10 बजे से लेकर 3 तक बिजनेस ऑवर और 3 बजे से रात के 10 बजे तक आम पब्लिक के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा।

दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार अपने इस ट्रेड शो में वन जिला वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) और यूपीआईटीएस 2024 जैसे प्रयास उत्तर प्रदेश की निर्यात वृद्धि, एमएसएमई, विकास और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन में हुई महत्वपूर्ण प्रगति को प्रदर्शित करेंगे। यह आयोजन राज्य की आर्थिक सहशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उत्तर प्रदेश को एक वैश्विक व्यापार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महवपूर्ण कदम है। इस इंटरनेशनल ट्रेड शो में 2500 से ज्यादा इंस्टाल लगाए जाएंगे जिनमें 70 देश के बायर्स सहित 4 लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति का अनुमान लगाया जा रहा है।

मंगलवार को उत्तर प्रदेश के इंटरनेशनल ट्रेड शो के बारे में जानकारी देते हुए एमएसएमई खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा और वस्त्र मंत्री राकेश सचान बताया कि यूपी सरकार का यूपीआईटीएस 2024 महत्वपूर्ण आयोजन है। जो 25 सितंबर से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट में आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय खरीददारों, निवेशकों और हित धारकों के लिए एक अनिवार्य रूप से भाग लेने योग्य कार्यक्रम है। जो उत्तर प्रदेश के विविध उद्योगों और क्षमताओं को प्रदर्शित करते हुए व्यापार और निवेश को बढ़ावा देगा।

पढ़ें  यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, 25 सितंबर से होगा आयोजन

इस मौके पर इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहां की यूपीआईटीएस 2024 यह मंच उत्तर प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय सोर्सिंग केंद्र के रूप में स्थापित करने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है। इसमें मैन्युफैक्चरिंग, तकनीकी, कृषि, वस्त्र, स्वास्थ्य व पर्यटन जैसे क्षेत्रों को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतिष्ठित ट्रेड शो का उद्घाटन देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे और इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी, औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और वियतनाम के राजदूत गुयेन थानय उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार दर्शक वियतनाम की समृद्धि संस्कृति व्यंजन और अद्भुत उत्पादों का अनुभव करेंगे। यूपीआईटीएस 2024 उत्तर प्रदेश को 2017 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर करेगा। इस वर्ष के शो में 2500 से अधिक प्रदर्शकों की भागीदारी के साथ साढ़े लाख से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों की उपस्थिति की उम्मीद है।

यूपीआईटीएस 2024 एक लाख वर्ग मीटर में फैला हुआ है 5 दिनों तक विभिन्न गतिविधियों की मेजबानी करेगा। जिसमें ज्ञान सत्र, सम्मेलन, उत्पाद प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फैशन शो, लेजर डिस्प्ले और राज्य के विभिन्न जिलों के व्यंजन शामिल होंगे। वियतनाम जो इस बार पार्टनर कंट्री है अपनी समृद्ध संस्कृति को प्रस्तुत करेगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment