Noida Crime: शादी में चलती कार से नोट उड़ाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने पांच कारें की सीज; 33-33 हजार का कटा चालान

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी नोएडा के रईसजादे अपनी किसी न किसी हरकत की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। अब एक नया मामला सामने आया है। इस मामले में रईसजादे चलती कार से नोट उड़ा रहे थे। नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने इसे यातायात नियमों का उल्लंघन माना है। नोएडा की यातायात पुलिस ने पांच वाहनों को सीज करते हुए 33-33 हजार रुपये के चालान काटे हैं।

आपको बता दें कि नोएडा में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ​था। इस वीडियो में कुछ रईसजादे चलती कार में नोट उड़ा रहे थे। वायरल वीडियो में सेक्टर-37 से सिटी सेंटर की तरफ आते हुए गाड़ियों के काफिले से लोग पैसे उड़ा रहे हैं। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है तीन से चार गाड़ियों से नोट उड़ाए जा रहे हैं।

वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने कार्यवाही की है। पांच गाड़ियों के 33-33 हजार रुपये के चालान काटे गए हैं और गाड़ियों को भी सीज कर दिया गया है। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में तैनात डीसीपी यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि पांच वाहनों को सीज कर दिया गया है। इनको अलग-अलग जगह से बरामद किया गया है। इसके अलावा पांच अन्य गाड़ियों की पहचान हो गई है, उनकी भी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ यातायात पुलिस की ओर से केस दर्ज कराया जा रहा है। काफिले में कितनी गाड़ियां थीं, इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि उड़ाए जा रहे नोट नकली हैं या असली, इसकी भी जांच की जा रही है। हालांकि नकली नोट होने की आशंका भी जाहिर की जा रही है। वीडियो को सोशल मीडिया पर 50 से अधिक लोगों ने साझा किया है। कई ने इस पर टिप्पणी भी की है। काफिले में शामिल गाड़ियों में सवार लोग एक बारात में जा रहे थे, तभी यह घटना हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

पढ़ें  फोम फैक्ट्री सहित गांव की नालियों में लगी आग, घंटो की मशक्कत के बाद फायर विभाग ने पाया काबू
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment