महिला से अश्लील हरकतें करते सिपाही का वीडियो वायरल, एसपी ने किया सस्पेंड

Sanchar Now
2 Min Read

यूपी के भदोही जिले में तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई. आनन-फानन में उसे सस्पेंड कर दिया गया. वायरल वीडियो में आरोपी कॉन्स्टेबल एक महिला से अश्लील हरकत करता दिखाई दे रहा है. वो वीडियो कॉल पर महिला से बात कर रहा था, जिसकी क्लिप सामने आने के बाद उस पर कार्रवाई हुई है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी कॉन्स्टेबल का नाम श्याम सुंदर यादव है. वो शहर कोतवाली में तैनात था. उसका अश्लील वीडियो चैट वायरल होने के बाद एसपी ने तत्काल एक्शन लिया. सस्पेंड करने के साथ ही मामले की जांच एडिशनल एसपी को सौंप दी है.

वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे कॉन्स्टेबल वर्दी में एक महिला से वीडियो कॉलिंग पर अश्लील हरकत कर रहा है. वीडियो में वो नेकेड हालात में नजर आ रहा है. हालांकि, अभी ये नहीं पता चला कि कॉन्स्टेबल का महिला से क्या रिश्ता है. फिलहाल, जांच जारी है.

मामले को लेकर भदोही पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा- प्रकरण का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा उक्त मुख्य आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विस्तृत जांच हेतु अपर पुलिस अधीक्षक भदोही को निर्देशित किया गया है. जांचोपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी.

एसपी डॉक्टर मीनाक्षी कात्यायन ने कहा कि एक महिला से वीडियो कॉल पर अश्लील बातचीत एवं हरकत करने का वीडियो सामने आने के बाद आरोपी हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित कर मामले की विभागीय जांच का आदेश दिया गया है. वीडियो करीब हफ्ते भर पुराना है.

पढ़ें  बेटी की इज्जत बचाने के लिए महिला ने कर दी पति की हत्या, पंजाब से बिहार भाग रही आरोपित को कानपुर में दबोचा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment