ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर जबरन टोल वसूली के विरोध में ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। दादरी थाना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर स्थानीय लोगों ने टोल फ्री न होने पर हंगामा किया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई सालों से आईडी के आधार पर स्थानीय लोगों को टोल फ्री निकाला जा रहा था लेकिन अब टोल कर्मचारी आईडी के बाद भी लोगों को फ्री नहीं निकलने दे रहे जिस को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के बील अकबरपुर स्थित टोल प्लाजा पर हंगामा किया।

दरअसल, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बील अकबरपुर गांव में टोल प्लाजा बनाया गया है जहां पर स्थानीय आसपास के गांवो के लोगों से आईडी के आधार पर टोल शुल्क नहीं लिया जाता। पिछले कई सालों से लोग आईडी दिखाकर ही टोल से बिना शुल्क दिए निकल जाते हैं लेकिन अब टोल प्लाजा पर आनंदपुर गांव के ग्रामीणों से आईडी दिखाने के बाद भी जबरन टोल वसूला जा रहा है जिसे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार सुबह टोल प्लाजा पर पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए मांग की है कि उन्हें आईडी के आधार पर पहले की तरह ही बिना टोल दिए यहां से निकाला जाए।

टोल प्लाजा पर पहुंचकर ग्रामीणों के हंगामे की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस ने लोगों को शांत कराया और प्लाजा मैनेजर से फोन पर वार्ता करा कर उन्हें आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर प्लाजा पर मौजूद अधिकारियों को ज्ञापन दिया। टोल प्लाजा पर मौजूद शिफ्ट इंचार्ज ने बताया कि वह ग्रामीणों की मांग के ज्ञापन को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा देंगे।

पढ़ें  8 करोड़ की लागत से नौरंगपुर गांव बनेगा स्मार्ट विलेज, ये होंगे विकास कार्य

टोल प्लाजा पर हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने साफ तौर पर कहा है कि वह आईडी के आधार पर ही बिना शुल्क यहां से निकलेंगे। जब टोल प्लाजा बनाया गया था और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के लिए जमीन का अधिग्रहण किया गया था तो आसपास के ग्रामीणों को टोल में छूट देने का आश्वासन दिया गया था। जिसके बाद जब से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे शुरू हुआ है तभी से ग्रामीणों को आईडी के आधार पर बिना टोल दिए ही यहां से निकाला जा रहा था लेकिन अब ग्रामीणों से जबरन टोल वसूली की मांग की जा रही है। जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं और उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो इसके लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने टोल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों का ज्ञापन सौपा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment